Main Sliderराष्ट्रीय

तमिलनाडु में एम वीरालक्ष्मी बनी देश की पहली महिला ड्राईवर

चेन्नई: तमिलनाडु में एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर एक महिला की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार ने दावा किया है कि देश में पहली बार एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर महिला की नियुक्ति हुई है। मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने राज्य में आपात सेवा को मजबूत बनाने की कवायद के तहत 118 एंबुलेंस को रवाना किया।

साम्प्रदायिक हिंसा से जुड़े एक मामले में हाई कोर्ट ने ‘पिंजरा तोड़’ की एक सदस्य को जमानत दी

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि एम वीरालक्ष्मी को ‘डायल 108 एंबुलेंस सेवा’ का ड्राइवर नियुक्त किया गया और देश में एंबुलेंस ड्राइवर के तौर पर महिला की ‘पहली’ नियुक्ति है। विज्ञप्ति में बताया गया कि 90 एंबुलेंस में लाइफ सेविंग मेडिकल डिवाइस लगाए गए हैं और 10 अत्याधुनिक वाहनों का इस्तेमाल कैंपों से इकट्ठा किया गया खून ब्लड बैंक तक पहुंचाने में होगा। एक एंटरटेनमेंट चैनल ग्रुप ने कोरोना वायरस से जुड़े कार्यों के लिए 18 एंबुलेंस दान दी हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक में दाखिले के लिए आवेदन शुरू

पलानीस्वामी ने 24 मार्च को विधानसभा में घोषणा की थी कि एंबुलेंस इमरजेंसी सेवा 108 को मजबूत किया जाएगा और 125 करोड़ रुपये की लागत से 500 नए एंबुलेंस खरीदे जाएंगे। इसके तहत पहले चरण में 20।65 करोड़ रुपये और 3।09 करोड़ रुपये की लागत से क्रमश: 90 एंबुलेंस और 10 खून इक्ट्ठा करने वाले वाहन खरीदे गए हैं।

Related Articles

Back to top button