• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महादेव गेमिंग ऐप का मालिक दुबई में अरेस्ट, जल्द किया जाएगा डिपोर्ट

Writer D by Writer D
13/12/2023
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Mahadev Gaming App

Mahadev Gaming App

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। महादेव गेमिंग ऐप (Mahadev Gaming App) का मालिक रवि उप्पल (Ravi Uppal) दुबई में हिरासत में लिया गया है। रवि उपप्ल के अलावा 2 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। रवि उप्पल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था। भारतीय जांच एजेंसियां दुबई सुरक्षा एजेंसी के संपर्क में हैं। रवि उप्पल महादेव ऐप के मुख्य आरोपियों में से एक है। उसे गिरफ्तार कर जल्द ही डिपोर्ट किया जाएगा।

आरोपी सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वह महादेव ऐप का दूसरा प्रमोटर है। इन दोनों ने एक बयान में महादेव ऐप (Mahadev Gaming App) और सट्टेबाजी घोटाले में शामिल होने से इनकार किया है। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी शुभम सोनी पर डाल दी। ईडी ने यूएई में भारतीय दूतावास से शुभम सोनी का बयान लिया है।

बता दें कि दुबई में बैठे प्रमोटर्स पर 60 से ज्यादा अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए घोटाले को अंजाम देने का आरोप है। ईडी ने दावा किया कि ये तकरीबन 6 हजार करोड़ का घोटाला है। इस मामले में ईडी ने 14 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, विकास छाबडि़या, चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, अनिल दम्मानी, सुनिल दम्मानी, विशाल आहूजा, नीरज आहूजा, सृजन एसोसिएट के संचालक पूनाराम वर्मा और शिवकुमार वर्मा, यशोदा वर्मा, पवन नत्थानी है।

आग का गोला बनी यात्रियों से भरी बस, टोलकर्मियों ने बचाई लोगों की जान

मामले के आरोपी असीम दास के पिता की हाल में मौत हो गई थी। सुशील दास नाम के व्यक्ति का शव दुर्ग में एक कुंए में मिला था। सुशील दास एक प्राइवेट कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे, लेकिन 4 दिसंबर से लापता थे। दरअसल ED ने 3 नवंबर को सुशील के बेटे असीम दास और कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव को गिरफ्तार किया था और जांच एजेंसी ने उसके पास से 5।39 करोड़ रुपये जब्त किए थे। बताया जा रहा है कि अपने बेटे के गिरफ्तार होने के बाद से काफी परेशान थे।

असीम दास मामले में मुख्य आरोपियों में से एक है। ED सूत्रों के मुताबिक असीम दास ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया था कि जब्त की गई रकम महादेव ऐप (Mahadev Gaming App) प्रमोटरों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य मे चुनाव खर्चों के लिए एक राजनेता को देने की व्यवस्था की गई थी।

Tags: Mahadev Gaming App
Previous Post

रजनीकांत के साथ इस फिल्म में काम करेंगे अमिताभ बच्चन

Next Post

छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Next Post
Naxalite Attack

छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद

यह भी पढ़ें

Rubina and Kamya dance fiercely on the song 'Yaar Bina Chain Kaha Re'

रुबीना दिलैक और काम्या पंजाबी ने ‘यार बिना चैन कहा रे’ गाने पर जमकर किया डांस

11/06/2021
Sanjay Dutt

संजय दत्त का हुआ कैंसर पर काबू

20/10/2020
Rajkummar Rao

सोनू, गुरमीत के बाद अब राजकुमार राव ने बढ़ाया मदद का हाथ

25/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version