• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत गिरि केस: CBI के हाथ लगी ऑडियो क्लिप, आनंद गिरि का लिया वॉइस सैंपल

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रयागराज
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी आनंद गिरि का वॉइस सैंपल ले लिया है। नैनी सेंट्रल जेल पहुंचकर सीबीआई टीम ने विशेषज्ञों की मदद से वॉयस रिकॉर्डिंग की है। जिसे अब जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक दो अन्य आरोपियों आद्या प्रसाद तिवारी व संदीप तिवारी का भी वायस सैंपल जल्द ही लिया जाएगा। मामले में मुख्य आरोपी आनंद गिरी का वॉइस सैंपल लिए जाने की सीजेएम कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी।

गौरतलब है कि 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरी संदिग्ध हालतमें श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के गेस्ट हाउस के कमरे में मृत पाए गए थे। 25 सितंबर से सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई ने सेशन कोर्ट में अर्जी दाखिल कर जेल में बंद तीन आरोपियों समेत पांच लोगों की वॉइस सैंपल की अनुमति मांगी थी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सीबीआई टीम ने नैनी जेल पहुंचकर आनन्द गिरी से बातचीत की और वॉयस सैंपल लिया है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई के हाथ कुछ ऑडियो क्लिप लगी है जिसमें आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के अलावा दो अन्य लोगों के भी आवाज है।

यह कहा जा है कि आडिय में जो आवाज सुनाई पड़ रही है। वह कहीं न कहीं महंत नरेंद्र गिरी की मौत से जुड़ी है। महंत नरेंद्र गिरी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई ने ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रही वॉइस की पुष्टि के लिए ही वॉइस सैंपल लेने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल आनंद गिरि का ही वायस सैंपल लिया जा सका है।आद्या प्रसाद तिवारी व संदीप तिवारी व दो अन्य लोगों के वायस सैंपल जल्द लिया जाएगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम स्पेशल कोर्ट ने 12 नवंबर को सीबीआई को वॉइस सैंपल लेने की अनुमति दे दी थी।

तीन करोड़ की अफीम के साथ दंपत्ति समेत तीन लोगों को STF ने दबोचा

वहीं महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में जेल भेजे गए तीनों आरोपियों आनंद गिरि आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के मामले में सीजेएम कोर्ट आज सुनवाई करेगी। सीजीएम हरेन्द्र नाथ की कोर्ट 12 नवंबर को 8 दिन के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाई थी। जो न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है। तीनों आरोपी नैनी सेंट्रल जेल में बंद है हालांकि आनंद गिरि के वकील आज न्यायिक हिरासत बढ़ाने का विरोध कर सकते हैं। दोपहर बाद इस मामले की सुनवाई होनी है। आनंद गिरि के वकीलों का कहना यह है कि पुलिस आनंद गिरि की कस्टडी रिमांड लेकर और हरिद्वार ले जाकर अपनी जांच पड़ताल व पूछताछ कर चुकी है।

Tags: anand giriaudio clipcbicrime newsMahant Narendra Giri casePrayagraj Newsup newsvoice sample
Previous Post

तीन करोड़ की अफीम के साथ दंपत्ति समेत तीन लोगों को STF ने दबोचा

Next Post

प्रिंसिपल भर्ती का रास्ता हुआ साफ, जल्द जारी होंगे रिजल्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Bagaha-Patliputra Intercity Express passes over broken track
क्राइम

टूटी पटरी से गुजरी बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

28/02/2026
Balloon with PIA written on it found in Jammu
क्राइम

जम्मू में LoC पर मिला PIA लिखा गुब्बारा, सर्च ऑपरेशन शुरू

28/02/2026
Next Post
UP Lekhpal

प्रिंसिपल भर्ती का रास्ता हुआ साफ, जल्द जारी होंगे रिजल्ट

यह भी पढ़ें

rape

दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार

19/03/2021
stone pelting

ईद की नमाज के बाद मस्जिद के बाहर पथराव, सुरक्षाबालों ने संभाला मोर्चा 

03/05/2022
CM Yogi

जो कहा वो किया, जो कहेंगे उसे करके दिखाएंगे: सीएम योगी

02/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version