• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत मुनि बजरंग दास पर चाकूओं से जानलेवा हमला, ट्रामा सेंटर रेफर

Writer D by Writer D
16/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
deadly attacked

deadly attacked

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बड़ी संगत के महंत महंत मुनि बजरंग दास पर मंगलवार को चाकूओं से जानलेवा हमला किया गया। महंत पर यह हमला उस समय किया गया जब विशेष समुदाय के लोग विवादित बाग में दवा का छिड़काव कर रहे थे तभी महंत ने इसका विरोध किया। इस हमले में हमलावरों ने महंत पर चाकूओं से ताबड़तोड़ कई वार किए जिसमें महंत गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हमले में महंत के सुरक्षा कर्मी सहित 4 लोग घायल हो गए। महंत की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की गम्भीरता को देखते हुए डीएम-एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

घटना सीतापुर के खैराबाद थाना इलाके की है। खैराबाद में स्थित बड़ी संगत के महंत मुनि बजरंग दास पर उस समय हमला हुआ जब विवादित जमीन पर स्थानीय विशेष समुदाय के कुछ लोग दवा छिड़क रहे थे तभी महंत ने इसका विरोध किया था। विरोध बढ़ते ही विशेष समुदाय की तरफ से भारी संख्या में लोग धारदार हथियारों से लैस होकर पहुंच गए और महंत पर जानलेवा हमला कर दिया।

पत्नी की हत्या के मामले में हत्यारोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सजा

दरअसल बड़ी संगत की जमीन को लेकर विशेष समुदाय के लोगों से महंत का विवाद काफी वर्षों से चला आ रहा है. संगत की 2800 बीघा जमीन हाल ही में महंत ने खाली कराई है, जिसके बाद महंत पर जानलेवा हमला हुआ था. इस हमले के बाद संगत पर पीएससी तैनात कर दी गई थी। वहीं प्रशासन ने महंत को एक गनर भी दे रखा है जिस समय दोनों ही पक्षों में विवाद हुआ उस समय गनर भी मौजूद था।

इस मामले पर डीएम विशाल भारद्वाज का कहना है कसबा खैराबाद में आम के बाग में दो पक्षों के मध्य एक विवाद प्रकाश में आया है। जिसमें 4 लोगों को चोट लगी है. सभी का इलाज जिला अस्पताल में हुआ है। सभी की हालत स्थिर है बेहतर इलाज के लिए महंत को लखनऊ रेफर किया गया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि आश्रम ने डेढ़ सेक्शन पीएसी एक आर्मी गार्ड और उनकी सुरक्षा के लिए एक दरोगा मिला हुआ है। मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।

Tags: crime newsdeadly attackedsitapur newsup news
Previous Post

पत्नी की हत्या के मामले में हत्यारोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सजा

Next Post

प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के विरुद्ध न हो कोई भी कार्य : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
CM Yogi

प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के विरुद्ध न हो कोई भी कार्य : योगी

यह भी पढ़ें

Ram Vangaman Path

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर सवाल, दो PWD अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश

09/09/2026
Chandrashekhar

‘वो बहादुरी से लड़ रहे हैं…’, अब्दुल्ला से जेल में मिले चंद्रशेखर

11/11/2024
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव बोले- वादा करो और भूल जाओ यही है भाजपा की रणनीति

20/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version