• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महंत परमहंसाचार्य हाउस अरेस्ट, आज जल समाधि लेने का किया था ऐलान

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
महंत परमहंसाचार्य हाउस अरेस्ट

महंत परमहंसाचार्य हाउस अरेस्ट

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंसाचार्य को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। परमहंसाचार्य ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग की थी। उन्होंने ऐलान किया था कि यदि 2 अक्टूबर तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे सरयू नदी में जल समाधि ले लेंगे। वे अपनी जिद पर अड़े हैं। तपस्वी छावनी में पुलिस और महंत के समर्थकों का जमावड़ा है। महंत को सुबह भी पुलिस के पहरे में सरयू दर्शन कराया गया था।

परमहंसाचार्य ने कहा, मैंने डिब्बे में सरयू जल मंगाया है। उसी में नाक डुबोकर प्राण दे दूंगा। उन्होंने कहा कि देश में गजवा-ए-हिन्द की साजिश चल रही है। साधु देश और धर्म के लिए जीता है। इससे पहले शुक्रवार की रात कमरे में घुसकर उन पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया था। हालांकि, शोर शराबा होने पर हमला करने आए दो युवकों को साधु-संतों ने दबोच लिया। एक युवक के पास से चाकू मिला है। पुलिस दोनों आरोपी युवकों से अयोध्या कोतवाली में पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए दोनों युवक परवेज और राहुल कुमार अयोध्या शहर के मुहल्ला मोतीबाग के बताए जा रहे हैं। ये दोनों शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे परमंहसाचार्य के निजी कक्ष से पकड़े गए। परमहंस के गनर ने उनसे पूछताछ और चेकिंग की तो इस दौरान एक चाकू फर्श पर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो उठी। फिलहाल, दोनों युवक परमहंसाचार्य के निजी कक्ष में इतनी सुरक्षा के बाद भी कैसे घुसे इसकी जांच शुरू कर दी गई है। परमहंसाचार्य पर हमले के प्रयास का मामला सामने आने के बाद उनका आश्रम तपस्वी जी की छावनी पुलिस छावनी बन चुका है।

गांधी जयंती पर Twitter पर ट्रेंड हुआ ‘गोडसे जिंदाबाद’, वरुण गांधी ने बताया शर्मसार

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग पूरी न होने पर परमहंसाचार्य बेहद नाराज हैं और वे अपनी जिद पर अड़े हैं। जल समाधि लेने के पूर्व जगदगुरु ने सनातन धर्म संसद बुलाकर अखिल भारतीय हिन्दू महासंघ, देवसेना सहित कई हिंदू वादी संगठन के लोगों के सामने अपनी पीड़ा रखी और कहा कि साधु का काम देश व धर्म की रक्षा होता है। वे हिंदू राष्ट्र की अपनी मांग से देश व धर्म दोनों की रक्षा कर सबल समाज की स्थापना करना चाहते हैं जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि आज 29 राज्यों के हिंदू वादी संगठनों के प्रतिनिधि धर्म संसद में शामिल हैं। 2 अक्टूबर को दिन में 12:00 बजे तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग पूरी न होने पर जल समाधि ले लूंगा। अयोध्या के सदगुरू सदन के महंत सिया किशोरी शरण ने उनसे मिलकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। इसके बाद परमहंसाचार्य ने समर्थकों सहित सरयू दर्शन की घोषणा कर पुलिस को सकते डाल दिया। पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने 10 समर्थकों सहित पुलिस के पहरे के बीच उन्हें सरयू दर्शन कराया। इसके बाद उनके आश्रम पर चारों ओर से पुलिस का पहरा है।

LAC पर स्थिति कंट्रोल में, चीन की हरकत पर हमारी नजर- सेना प्रमुख

परमहंसाचार्य ने कहा कि हमारे देश के मुस्लिम समाज का एक बड़ा हिस्सा रोहिंग्या को अपना भाई व पाकिस्तानी को अपना देश मानता है। तालिबान को अपना संबंधी मानता है जबकि हिंदुस्तान में रहने वाले हिंदू को अपना भाई नहीं मान पा रहा है। भारत में उस विचारधारा के प्रति कट्टर सोच रखने वाले लोगों को अब यहां नहीं रहना चाहिए। ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेजा जाए तो उसका खर्च वह स्वयं देने को तैयार हैं।

Tags: ayodhya newsMahant ParamhansacharyaSaryu Riverup news
Previous Post

गांधी जयंती पर Twitter पर ट्रेंड हुआ ‘गोडसे जिंदाबाद’, वरुण गांधी ने बताया शर्मसार

Next Post

गांधी जयंती पर DM मांदड़ ने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया ध्वजारोहण

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post

गांधी जयंती पर DM मांदड़ ने गांधी समाधि पर पुष्प अर्पित कर किया ध्वजारोहण

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव में खूनी खेल Bloody game continues in Bihar election

बिहार चुनाव में खूनी खेल जारी, अब जाप प्रत्याशी पर जानलेवा हमला

25/10/2020
Girls with number 2 get cheated in relationships

इस मूलांक की लड़कियां रिश्तों में खाती हैं धोखा, नहीं कर पातीं सही गलत की पहचान

14/02/2026
Rani Chatterjee

‘सेक्स कितनी बार करती हो, ब्रेस्ट का …’, रानी चटर्जी ने खोली साजिद खान की पोल

16/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version