• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस की मुस्तैदी के बीच सकुशल संपन्न हुआ महाशिवरात्रि स्नान पर्व

Writer D by Writer D
26/02/2025
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Mahashivratri

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर 26 फरवरी 2025 को करोड़ों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ संगम व अन्य स्नान घाटों पर पवित्र डुबकी लगाई। श्रद्धालु स्नान के बाद मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर नाथ मंदिर, वेणी माधव मंदिर एवं नागवासुकी मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन, जलाभिषेक एवं दान-अनुष्ठान कर पुण्य अर्जित करते दिखे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षित स्नान और दर्शन-पूजन के लिए व्यापक पुलिस प्रबंधन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया। संगम क्षेत्र में जल पुलिस, मोटर बोट और गोताखोरों की तैनाती कर स्नान घाटों पर लगातार सतर्क निगरानी रखी गई।

सीसीटीवी व पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कड़ी निगरानी

मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी गई। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं को सावधानीपूर्वक स्नान और दर्शन-पूजन करने की अपील की गई, ताकि वे सुरक्षित अपने गंतव्य तक लौट सकें।

श्रद्धालुओं के लिए सुगम यातायात प्रबंधन

श्रद्धालुओं को किसी असुविधा से बचाने के लिए मेला क्षेत्र में शिवालयों के निकट ही पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें न्यूनतम पैदल चलना पड़े।

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाली कमान

पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण (IPS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी (IPS) मेला क्षेत्र में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने शिवालयों का भ्रमण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम पूछी और उनका उत्साहवर्धन किया।

भक्तिभाव और आस्था का अद्भुत नजारा

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं में असीम उत्साह देखने को मिला। करोड़ों भक्तों ने संगम व अन्य घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Mahakumbh
Previous Post

सीएससी संचालक से लूट के आरोप में वाछिंत 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

महाशिवरात्रि पर शिवोपासना में लीन रहे सीएम, की लोक कल्याण की प्रार्थना

Writer D

Writer D

Related Posts

अमरोहा

अमरोहा में मादा कुत्ते से अमानवीय हरकत, 50 वर्षीय शकील गिरफ्तार

20/10/2026
Main Slider

CM योगी करेंगे गुरु गोरखनाथ का पूजन, शाम 4 बजे विजयादशमी शोभायात्रा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश का पीडीए सिर्फ सत्ता की सीढ़ी, कन्नौज की जनता से हुई बड़ी चूक: असीम अरुण

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

नारी गरिमा से खिलवाड़ स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री योगी

19/10/2026
Next Post
cm yogi

महाशिवरात्रि पर शिवोपासना में लीन रहे सीएम, की लोक कल्याण की प्रार्थना

यह भी पढ़ें

Arjun Rampal

‘किसी ट्वीट का जवाब न दें फैंस… ‘, जानें अर्जुन रामपाल ने क्यों कहा ऐसा

10/08/2024
Sarita Bhadoria

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते ही ट्रेन के आगे गिरी बीजेपी विधायक, बड़ा हादसा टला

17/09/2024

हरी झंडी दिखाकर पीएम ने मेट्रो को किया रवाना, बोले -कानपुर में सबको दुलार मिला

28/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version