• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महावीर जयंती: 30 वर्ष की आयु में बने सन्यासी, दिए थे सत्य, अहिंसा, त्याग के सिद्धांत

Writer D by Writer D
25/04/2021
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
mahavir-jayanti

mahavir-jayanti

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी जी का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के मंगल दिन बिहार के वैशाली कुंड ग्राम में हुआ था। महावीर स्वामी का जन्म महाराज सिद्धार्थ और महारानी त्रिशला के यहां हुआ था। 30 वर्ष की आयु में इन्होंने राज महलों के सुख को त्याग दिया और सत्य की खोज में जंगलों की ओर चले गए।

कहा जाता है कि तीर्थंकर का अवतार होते ही तीनो लोक आश्चर्यकारी आनंद से खलबला उठे। वैशाली में प्रभु जन्म से पूर्व चारों ओर नूतन आनंद का वातावरण छा गया। वैशाली कुंडलपुर की शोभा अयोध्या नगरी जैसी थी। उसमें तीर्थंकर के अवतार की पूर्व सूचना से संपूर्ण नगरी की शोभा में और भी वृद्धि हो गई थी।

महावीर स्वामी ने घने जंगलों में रहते हुए बारह वर्षों तक कठोर तपस्या की, जिसके पश्चात ऋजुबालुका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। जिसके पश्चात उन्होंने समाज के सुधार और लोगों के कल्याण के लिए उपदेश दिये। महावीर भगवान के जन्म के पावन अवसर को महावीर स्वामी की जयंती या जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस बार महावीर जयंती 25 अप्रैल 2021 दिन रविवार को मनाई जाएगी। जैन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन जैन मंदिरों में प्रार्थना और पूजा की जाती है। जैन समुदाय के द्वारा भगवान महावीर की झांकियां निकाली जाती हैं। लोग उनकी बताई गई शिक्षाओं का स्मरण करते हैं। तो चलिए जानते हैं महावीर स्वामी के प्रेरणादायक विचार।

अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। किसी के अस्तित्व को मिटाने की अपेक्षा उसे शांति से जीने दो और स्वयं भी शांति से जियो इसी में सभी का कल्याण है। इस संसार में जितने भी जीव हैं उनके प्रति दया भावना रखों।

महावीर स्वामी के अनुसार जिसक मन में सदैव धर्म रहता है और जो धर्म के मार्ग पर चलता है देवता भी उसे नमस्कार करते हैं। अहिंसा, तप और संयम ही धर्म है।

क्षमा के बारे में महावीर स्वामी ने कहा कि सभी जीवों से मेरा मैत्री भाव है मुझे किसी से कोई बैर भाव नहीं है मेरे द्वारा किए गए अपराध की मैं क्षमा मांगता हूं और उनके द्वारा किए गए अपराधों को क्षमा करता हूं। इस तरह से उन्होंने क्षमा मांगना और क्षमा करना दोनों ही गुणों के बारे में बताया है।

महावीर स्वामी के अनुसार सत्य ही सच्चा तत्व है जो सत्य को जान लेता है वह मृत्यु को भी तैरकर पार कर जाता है।

अर्थात कोई भी वस्तु संचित न करना। किसी के प्रति लोभ मोह न रखना। जो व्यक्ति सजीव या निर्जीव वस्तुओं का संग्रह करता है या उसे करने की सम्मति देता है। उसे दुखों से छुटकारा प्राप्त नहीं होता है।

Tags: Lord Mahavirmahavir jayantimahavir jayanti 2021
Previous Post

घर में आग लगने से मासूम की जलकर मौत, घर का सामान भी हुआ राख 

Next Post

बड़े इमामबाड़े को कोविड अस्पताल बनाकर किया जाए मरीजों का इलाज : मौलाना कल्बे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
Kalbe Jawad

बड़े इमामबाड़े को कोविड अस्पताल बनाकर किया जाए मरीजों का इलाज : मौलाना कल्बे

यह भी पढ़ें

Footwear-Leather Industry

उत्तर प्रदेश बनेगा लेदर और फुटवियर इंडस्ट्री का ग्लोबल हब

17/08/2025
nikki tamboli

बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने लाल रंग की ड्रेस में ढाया कहर

12/04/2021
accident

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बुजुर्ग को टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, चालक फरार

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version