• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

15 दिसंबर से Mahindra XUV 7XO की प्री-बुकिंग, जानिए जरूरी बातें

Desk by Desk
14/12/2025
in Tech/Gadgets
0
महिंद्रा XUV 7XO की प्री-बुकिंग 15 दिसंबर से, ₹21,000 में करें बुक, जानिए जरूरी बातें
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Mahindra XUV700 भारत की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक है. अब यह दमदार SUV बड़े बदलाव के साथ नए अवतार में आने के लिए तैयार है. देसी ऑटो कंपनी महिंद्रा ने अपनी अपडेटेड XUV700 को टीज़ कर दिया है, जिसे अब महिंद्रा XUV 7XO नाम से लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने जानकारी दी है कि यह SUV अगले साल 5 जनवरी को लॉन्च होगी, जबकि इसकी प्री-बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू होगी. महिंद्रा XUV 7XO मौजूदा XUV700 के मुकाबले बिल्कुल नए लुक के साथ आएगी.

XUV700 का XUV 7XO के रूप में रीब्रांड होना उसी रणनीति का हिस्सा है, जैसे पहले XUV300 को XUV 3XO के नाम से पेश किया गया था. अगर आप नई महिंद्रा XUV 7XO खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इससे जुड़ी ये अहम बातें आपके लिए जानना जरूरी है. महिंद्रा 15 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से XUV 7XO की प्री-बुकिंग शुरू करेगी. इच्छुक ग्राहक ₹21,000 की टोकन अमाउंट देकर SUV बुक कर सकेंगे. प्री-बुकिंग के दौरान ग्राहक अपनी पसंद का डीलरशिप, फ्यूल टाइप और ट्रांसमिशन ऑप्शन चुन सकते हैं. यह बुकिंग महिंद्रा के शोरूम के साथ-साथ कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी की जा सकेगी.

Mahindra XUV 7XO: बदला हुआ एक्सटीरियर

नई XUV 7XO में ड्यूल-पॉड LED हेडलैंप्स मिलेंगे, जिनके साथ उल्टे L शेप की LED DRLs होंगी. पीछे की तरफ नए LED टेललैंप्स दिए जाएंगे, जो महिंद्रा XEV 9S जैसे होंगे. माना जा रहा है कि यह SUV कनेक्टेड टेललाइट्स के ट्रेंड से अलग रहेगी. इसके अलावा इसमें नई ब्लैक ग्रिल, सिल्वर स्लैट्स, नए डिजाइन के बंपर और नए अलॉय व्हील्स देखने को मिलेंगे.

Mahindra XUV 7XO: ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर

SUV के केबिन को पूरी तरह नया डिजाइन दिया जाएगा. इसमें बेहतर क्वालिटी के मटीरियल का इस्तेमाल किया जाएगा. अंदर की खासियतों में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप (XEV 9S जैसा), सॉफ्ट-टच डैशबोर्ड, ड्यूल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेशन के साथ स्लाइड होने वाली दूसरी रो की सीटें और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल हो सकते हैं.

Mahindra XUV 7XO: इंजन में बदलाव की उम्मीद कम

नई XUV 7XO में इंजन ऑप्शन वही रहने की उम्मीद है. मौजूदा XUV700 की तरह इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकते हैं. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी बरकरार रहने की संभावना है.

Tags: Mahindra XUV 7XO
Previous Post

WhatsApp में आए कई कमाल के फीचर्स, कॉलिंग होगी पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव और क्रिएटिव

Next Post

Alert! Apple–Google यूजर्स पर हैकिंग का खतरा, बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
दिसंबर 2025 में Honda कारों पर बंपर ऑफर, 1.36 लाख रुपये तक की छूट

दिसंबर 2025 में इन कारों पर बंपर ऑफर, 1.36 लाख रुपये तक की छूट

यह भी पढ़ें

Pension

उत्तराखंड में वृद्घावस्था पेंशन योजना में पति- पत्नी को मिलेगा लाभ

30/03/2022

यूपी में कोरोना के 213 नये मामले आए, दो मौतें

24/04/2022
CM Yogi

सबकी समस्या के समाधान को प्रतिबद्ध है सरकार : सीएम योगी

02/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version