• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Mahindra का बड़ा ऐलान: नए साल में नहीं बढ़ेंगी गाड़ियों की कीमतें

Desk by Desk
28/11/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
नए साल में नहीं बढ़ेगी गाड़ियों की कीमतें, Mahindra ने कर दिया साफ
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने साफ कर दिया है कि कंपनी आने वाले साल यानी जनवरी 2026 से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की कोई योजना नहीं बना रही है. आमतौर पर ज्यादातर कार कंपनियां हर साल जनवरी में नई कीमतों की घोषणा करती हैं, लेकिन इस बार Mahindra ने बिल्कुल अलग रुख अपनाया है. कंपनी का कहना है कि जब तक कच्चे माल की लागत में बड़ा बदलाव नहीं आता, तब तक वो कीमतों में इजाफा नहीं करेंगे.

कंपनी का बयान

Mahindra के कार्यकारी निदेशक और वाहन एवं कृषि डिविजन के सीईओ राजेश जेजुरिकर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हाल ही में सरकार ने जीएसटी में जो कटौती की है, वो आम लोगों के लिए बड़ी राहत है. ऐसे में कंपनी नहीं चाहती कि कीमतें बढ़ाकर सरकार के इस अच्छे कदम का असर कम किया जाए. उन्होंने कहा कि महिंद्रा जिम्मेदारी के साथ काम करती है और तभी कीमतें बढ़ाती है, जब उत्पादन लागत वाकई बढ़ जाती है.

उन्होंने ये स्पष्ट कहा कि केवल इसलिए कीमतें बढ़ाना कि ये हर साल की परंपरा है, बिल्कुल गलत होगा. महिंद्रा तभी मूल्य संशोधन करेगी जब कच्चा माल- जैसे स्टील, अल्युमिनियम, प्लास्टिक या अन्य जरूरी पार्ट्स की कीमतें अचानक बढ़ जाए. अगर प्रोडक्शन लागत स्थिर रहती है, तो कंपनी भी अपनी कीमतों को स्थिर रखेगी.

जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया गया

सरकार ने 22 सितंबर से छोटी और मध्यम आकार की कारों पर जीएसटी को 28% से घटाकर 18% कर दिया है. वहीं, बड़ी एसयूवी और प्रीमियम वाहनों पर कुल कर दर लगभग 50% से कम होकर 40% के आसपास आ गई है. इस कदम के बाद कई ऑटो कंपनियों ने अपने मॉडल्स की कीमतों में कटौती की है ताकि इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिल सके.

ICE मॉडल्स की मांग बढ़ने की उम्मीद है

Mahindra का कहना है कि उनका उद्देश्य ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना है और उन्हें सही कीमत पर बेहतर प्रोडक्ट देना है. इसलिए वो मार्केट में समझदारी से कदम उठा रहे हैं. कंपनी ने ये भी संकेत दिया कि आने वाले महीनों में उनकी ईवी रेंज और ICE मॉडल्स की मांग बढ़ने की उम्मीद है, ऐसे में स्थिर कीमतें ग्राहक संख्या को और मजबूत करेंगी.कुल मिलाकर, महिंद्रा का ये फैसला ग्राहकों के हित में है और पूरे ऑटो सेक्टर के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करता है.

Tags: Mahindra
Previous Post

कम बजट में बेस्ट! 50MP कैमरा वाले ये हैं 5 सबसे सस्ते 5G फोन

Next Post

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, बना सकती हैं कंगाल

Desk

Desk

Related Posts

UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम

03/08/2026
School van pelted with stones during Kanwar Yatra.
Main Slider

लखनऊ में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल वैन पर पथराव, बच्चों में मची दहशत

03/08/2026
Next Post
Varalakshmi

मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं आपकी ये आदतें, बना सकती हैं कंगाल

यह भी पढ़ें

cm yogi

BJP की जीत पर मिठाई बांट रहे बाबर की हत्या पर CM योगी ने जताया दुख

28/03/2022
New milk promotion policy

यूपी में ई-व्हीकल खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

13/10/2022
life insurance

कोविड-19 से मरने वाले बीमित व्यक्ति के नॉमिनी को नहीं मिलेगा बीमा का क्लेम

06/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version