• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महोबा केस: पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार कोर्ट में सरेंडर करने के फिराक में

Writer D by Writer D
01/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, महोबा
0
Mahoba case

पूर्व एसपी मणिलाला पर इनाम घोषित

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महोबा में व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड में निलंबन के बाद से फरार चल रहे आइपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार अब न्यायालय में सरेंडर करने की फिराक में हैं। पाटीदार और कॉन्स्टेबल अरुण यादव पर शासन का शिकंजा लगातार कसता रहा है। पाटीदार को भगोड़ा घोषित करने के बाद रविवार को 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। इनाम घोषित होने के बाद पाटीदार पर दबाव और बढ़ा गया है।

गौरतलब बात ये है कि पुलिस अब तक चोर, बदमाश, डाकू और गैंगस्टर को पकड़वाने पर ही इनाम घोषित करती रही है, लेकिन इस बार पुलिस महकमे ने अपने एक युवा आइपीएस अधिकारी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। महोबा के कबरई के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में भगोड़ा घोषित महोबा के पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार पर यह इनाम रखा गया है। इस मामले में उनके सहयोगी सिपाही अरुण यादव पर भी 25 हजार का इनाम है। इस मामले के आरोपितों में तत्कालीन एसओ देवेंद्र और दो अन्य को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी पंहुचे काशी विश्वनाथ दरबार, किया विधि-विधान से पूजन

मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। रविवार को एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व एसपी मणिलाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी है। अब 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। आरोपित सिपाही अरुण यादव पर भी इनाम रखा गया है। प्रदेश का यह पहला मामला है जिसमें किसी आइपीएस पर 25 हजार का इनाम रखा गया है।

यह है पूरा मामला

दिवंगत क्रशर कारोबारी ने सात सितंबर को तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार व कबरई के तत्कालीन एसओ देवेंद्र शुक्ला पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उनसे अपनी जान को खतरा बताते हुए आडियो व वीडियो वायरल किए थे। मुख्यमंत्री को भी इसी संदर्भ के प्रार्थना पत्र भीजा था। आठ सितंबर को इंद्रकांत अपनी गाड़ी में गोली लगने से घायल मिले थे। 13 सितंबर को उनकी कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में मौत हो गई थी।

फोन टैपिंग पर मरयम नवाज ने इमरान को फटकारा, इमरान सरकार परेशान

भाई रविकांत त्रिपाठी ने पूर्व एसपी व एसओ सहित चार लोगों के खिलाफ कबरई थाने में मुकदमा कराया था। जांच के दौरान सिपाही अरुण यादव का नाम जोड़ा गया था। निलंबित होने के बाद से आइपीएस अधिकारी मणिलाल पाटीदार फरार चल रहे हैं। शीघ्र ही पाटीदार से साथ सिपाही की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी होने वाली है। महोबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार गौतम के मुताबिक जिले के एसपी रहे मणिलाल पाटीदार, इंस्पेक्टर देवेंद्र शुक्ला और कांस्टेबल अरुण यादव महोबा के व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के बाद से फरार चल रहे हैं। इंद्रकांत की मौत के बाद उनके भाई ने आरोप लगाया कि पाटीदार ने त्रिपाठी से छह लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। मणिलाल ने धमकी दी कि यदि एक हफ्ते के अंदर रकम नहीं दी तो जान से मार दिया जाएगा या जेल भेज दिया जाएगा। इसके बाद पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सेवा से निलंबित करके जांच का आदेश जारी कर दिया गया।

Tags: crime news in hindiMahoba businessman Indrakant Tripathi massacreMahoba massacreMahoba murder casesi arrestedSO sackedएसओ बर्खास्तएसपी मणिलाल पर इनाम घोषितएसपी मणिलाल पाटीदार के खिलाफ वारंटमहोबा व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांडमहोबा हत्याकांड
Previous Post

फर्रूखाबाद में थानाध्यक्ष समेत 12 नये कोरोना मरीज, चार हजार से अधिक रोगमुक्त

Next Post

पाकिस्तान में सास ने दामाद को गिफ्ट में दी AK-47

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब हर कुंतल पर 125 रुपये लाभांश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Next Post
viral vedio

पाकिस्तान में सास ने दामाद को गिफ्ट में दी AK-47

यह भी पढ़ें

disha ravi-nikita jaekab

टूलकिट केस में दिशा रवि गिरफ्तार, निकिता जैकब फरार घोषित, गैर-जमानती वारंट जारी

15/02/2021
CM Yogi

लोकतंत्र के साधक थे चौधरी चरण सिंह : सीएम योगी

09/02/2024
Mayawati

यादव समाज के प्रत्याशियों की चिन्ता करे सपा नेतृत्व: मायावती

08/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version