• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी भाजपा से निष्कासित, रासुका और गैंगस्टर

Writer D by Writer D
08/06/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति
0
rishi sharma

rishi sharma arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में हुई मौतों के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले के पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) तथा गैंगस्टर कानून के तहत कार्वाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऋषि शर्मा भाजपा का सदस्य था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया है। भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार को अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा से गिरफ्तार किए गए ऋषि शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी गई है और ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही शराब माफिया का पूरा नेटवर्क सामने आ जाएगा। उसका नेटवर्क उत्तर प्रदेश के अलावा आसपास के छह राज्यों तक फैला बताया जाता है।

सूत्रों के अनुसार ऋषि हापुड़ जिले के नजदीक गढ़मुक्तेश्वर इलाके में स्थित एक आश्रम में साधु के वेश में छिपा हुआ था। पुलिस को एक वीडियो फुटेज के जरिए उसके ठिकाने के बारे में मालूम हुआ था। पुलिस ने पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश तथा कुछ अन्य राज्यों में शर्मा के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्वाई की थी।   बाद में, पुलिस को पता चला कि ऋषि शर्मा गढ़मुक्तेश्वर आश्रम में छिपा हुआ है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह भाग चुका था। मगर कुछ मुखबिरों की मदद से अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा से रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को बताया कि मामले के मुख्य आरोपी ऋषि  शर्मा समेत पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ रासुका तथा गैंगस्टर कानून के तहत कार्वाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि अलीगढ़ के टप्पल और अकराबाद थाना क्षेत्र में गत 28 मई से शुरू हुआ जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। प्रशासन ने इसमें अब तक 35 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। इसके अलावा गत दो जून को जवां थाना क्षेत्र में भी नहर में फेंकी गई शराब पीने से 10 र्इंट भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई थी। इस तरह जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 45 हो गया है।

हालांकि, संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि 35 के अतिरिक्त जिन लोगों का भी पोस्टमॉर्टम हुआ है, उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही माना जाएगा कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है या नहीं।

Tags: aligarh liquor casecrime newsRishi Sharmaup news
Previous Post

सपा नेता के जुलूस निकालने के मामले में प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड

Next Post

दूसरे के नाम से खाता खोल किया 52 करोड़ रुपये का टर्नओवर

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
Divyang gets GST notice of 86 lakhs

दूसरे के नाम से खाता खोल किया 52 करोड़ रुपये का टर्नओवर

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

हमले का जवाब देने के लिये सेना को इजाजत की जरूरत नहीं : राजनाथ

24/09/2021
काबुल यूनिवर्सिटी kabul university balast

काबुल यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना के मास्टरमाइंड मुहम्मद आदिल को फांसी की सजा

02/01/2021
Nitish Kumar

2014 में जो आए थे वो 2024 में रह पाएंगे की नहीं…, खेमा बदलते ही नीतीश के बदले सुर

10/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version