• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सालों-साल तक अचार नहीं होंगे खराब, इन तरीकों से करें रखरखाव

Writer D by Writer D
13/05/2026
in Categorized
0
mango pickle

mango pickle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बारिश (Monsoon) का मौसम बेहद सुहाना होता है, मगर इसके साथ ही यह मौसम कई सारी परेशानियां भी लेकर आता है। इस मौसम में सबसे ज्‍यादा चुनौतीपूर्ण कार्य होता है खाने की चीजों को खराब होने से बचाना। दरअसल, उमस के कारण इस मौसम में हर जगह बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में यदि खाने की चीजों को सही तरह से स्‍टोर न किया जाए या उन्‍हें टच करने और सही स्‍थान पर रखने में सावधानी न बरती जाए तो वह बहुत जल्‍दी खराब हो जाती हैं।

वैसे तो खाने-पीने की सभी चीजों को सही तरह से स्‍टोर करना जरूरी होता है, मगर बारिश के मौसम में अगर अचार की देख-रेख सही तरह से न की जाए तो वह बहुत जल्‍दी खराब हो जाता है। चलिए आज हम आपको बताएंगे कि बारिश के मौसम में अचार (Pickle) को कैसे स्‍टोर करना चाहिए।

अचार (Pickle)  छूने से पहले हाथ करें साफ

बारिश के मौसम में अचार (Pickle) को खराब होने से बचाना है तो इस बात का ध्‍यान रखें कि जब भी आप अचार का जार टच करें तो पहले हाथों को साफ कर लें और अच्‍छी तरह से टॉवल से पोछ कर सुखा लें। अगर आप गीले हाथों से अचार को टच करेंगी तो वह खराब हो जाएगा। इतना ही नहीं, अचार को जार से निकालने के लिए हमेशा लकड़ी के चम्‍मच का इस्‍तेमाल करें।

अचार (Pickle) निकालने से पहले चम्‍मच को अच्‍छी तरह से सूखे कपड़े से साफ कर लें, साथ ही इस बात का भी ध्‍यान रखें कि जिस चम्‍मच का इस्‍तेमाल आप आम का अचार निकालने के लिए कर रही हैं उसी चम्‍मच से दूसरा कोई अचार न निकालें। अगर आपको उसी चम्‍मच से दूसरा अचार निकालना ही है, तो पहले उस चम्‍मच को अच्छी तरह से साफ़ कर लें और उसके बाद ही अचार को निकालें। बारिश के मौसम में बर्तनों पर भी मॉइश्‍चर आ जाता है, इसलिए बेस्‍ट होगा कि आप हर 2-3 दिन में अचार की बर्नी या जार को साफ और सूखे कपड़े से पोछती रहें।

सही स्‍थान पर रखें अचार (Pickle) 

बारिश के मौसम में घरों में सीलन आने की समस्‍या बढ़ जाती है। अगर आपके घर में भी यह दिक्‍कत आ रही है तो अचार को ऐसे स्‍थान पर रखने से बचें जहां सीलन हो। हमेशा अचार को रूम टेम्परेचर में रखें और ऐसी जगह रखें जहां कम रोशनी हो। आम, मिर्च, गाजर और नींबू का अचार (Pickle) छोड़ कर आप दूसरी तरह के अचार को फ्रिज के अंदर एयर टाइट जार में भर कर भी रख सकती हैं। जैसे कटहल, गोभी, मूली, बैगन आदि का अचार फ्रिज (फ्रिज में फूड स्टोर करने का सही तरीका जानें) में रखा जाए तो वह जल्‍दी खराब नहीं होता है। इसके साथ ही बारिश के मौसम में जब भी धूप निकले तो 1 से 2 घंटे के लिए अचार को धूप दिखा लें। धूप दिखाने के लिए अचार के जार या बर्नी के मुंह पर सूती कपड़ा बांधें और उसे धूप में रख दें। इससे आपके अचार में फफूंद लगने का डर भी खत्‍म हो जाएगा।

सही बर्तन में रखें अचार (Pickle) 

बहुत सारे घरों में अचार (Pickle) को प्‍लास्टिक या स्‍टील के डिब्‍बे में रख दिया जाता है। मगर यह तरीका बिलकुल भी सही नहीं है, ऐसा करने से अचार में हवा लग सकती हैं। खासतौर पर बारिश के मौसम में अचार को जितना हवा और पानी से बचाएंगे उतनी ही उसकी शेल्‍फ लाइफ भी बढ़ेगी।

अचार (Pickle) को हमेशा शीशे के जार या फिर चीनी मिट्टि के बने बर्तनों में रखें। बाजार में यह आपको आसानी से उपलब्‍ध हो जाएंगे। जाहिर है, चीनी मिट्टी के बर्तन एयर टाइट नहीं होते हैं, ऐसे में आप जिस चीनी मिट्टी के बर्तन में अचार रख रही हैं उसके मुंह पर सूती कपड़ा बांध दीजिए।

Tags: home decor tipshousehold tipspicklespickles in monsoonstoring pickles in rainy seasonहाउसहोल्ड टिप्सहोम डेकोर टिप्स
Previous Post

बालों को बर्बाद कर सकता हैं आपका कर्लिंग आयरन

Next Post

अखिलेश यादव के छोटे भाई का निधन, मुलायम सिंह के परिवार पर टूटा ग़मों का पहाड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Prateek Yadav-Aparna Yadav

अखिलेश यादव के छोटे भाई का निधन, मुलायम सिंह के परिवार पर टूटा ग़मों का पहाड़

यह भी पढ़ें

कॅरियर काउंसिलिंग career counseling

यूपी बोर्ड के सचिव ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा का एकेडमिक कैलेंडर

14/08/2020
weather

मौसम ने बदला मिजाज, इन राज्यों में हो सकती है झमाझम बारिश

23/06/2022
PM Modi

पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री को दी जीत की बधाई

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version