• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

HCL खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट टूटने से 15 अधिकारी अंदर फंसे; 8 निकाले गए

Writer D by Writer D
15/05/2024
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
Copper Mines

Copper Mines

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झुंझुनू। राजस्थान में नीम का थाना स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान (Copper Mines)  में फंसे 15 लोगों में से 8 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पहले राउंड में बुधवार सुबह करीब 7 बजे खदान से 3 लोग सुरक्षित निकाले गए थे, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। दूसरे राउंड में सुबह करीब 9 बजे 5 अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी की स्थिति ठीक है। रेस्क्यू में लगे अधिकारियों का कहना है कि सभी 7 लोगों को जल्दी सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

मंगलवार शाम नीमकाथाना जिले के खेतड़ी नगर स्थित खदान में 1875 फीट की गहराई में लिफ्ट की चेन टूट गई थी। जिससे 15 अधिकारी और कर्मचारी फंस गए थे। अंदर फंसे लोगों के लिए रात में दवाइयां और फूड पैकेट भेजे गए थे।

14 मई की शाम को केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस (Copper Mines)  में नीचे उतरी थी। रात 8 बजे माइंस से बाहर निकलते समय हादसा हो गया। लिफ्ट में कोलकाता से आई विजिलेंस टीम और खेतड़ी कॉपर कॉर्पोरेशन (केसीसी) के बड़े अधिकारी हैं। रेस्क्यू रैपिड टीम के प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी ने बताया कि 8 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया है। उनमें से तीन लोगों को जयपुर रेफर कर दिया गया। शेष 7 लोग खदान में सुरक्षित हैं। डॉक्टरों की टीम उन तक पहुंच गई है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की सूचना के तत्काल बाद ही अधिकारियों को बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान (Copper Mines) में लिफ्ट की रस्सी टूटने से हुए हादसे की सूचना प्राप्त हुई। संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत, बचाव कार्य तेजी से संचालित करने, प्रभावितों को हर संभव मदद व स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मैं प्रभु से इस हादसे में घायल सभी नागरिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने की कामना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने एक्स पर लिखा कि झुंझुनू के खेतड़ी में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में हुए हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अभी तक 8 लोगों को निकाला जा चुका है। मैं खदान में फंसे लोगों के सकुशल बाहर आने और रेस्क्यू ऑपरेशन जल्द पूरा होने की कामना करती हूं।

खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर घटना के कुछ समय बाद ही घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। खदान के अंदर खेतड़ी उप जिला अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा, शीशराम गुर्जर और इंजीनियर्स की दस सदस्यीय टीम भेजी गई थी।

सोमवार को कोलकाता से विजिलेंस की टीम आई थी। सोमवार से कॉपर माइंस का निरीक्षण चल रहा था। मंगलवार दोपहर टीम ने खेतड़ी नगर खदान का दौरान किया था। शाम करीब 5 बजे टीम कोलिहान माइंस में पहुंची थी। इसके बाद केसीसी चीफ समेत विजिलेंस की टीम माइंस में नीचे उतरी।

माइंस में 15 अधिकारी व कर्मचारी फंस गये थे, जिनके नाम हैं-

जीडी गुप्ता, इकाई प्रमुख, केसीसी

उपेंद्र पांडे, मुख्य सतर्कता अधिकारी, दिल्ली

एके शर्मा, उपमहाप्रबंधक, खदान एवं कोलिहान खदान

विनोद सिंह शेखावत, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत

एके बैरा, सहायक उप महाप्रबंधक, मैकेनिकल

अर्णव भंडारी, मुख्य प्रबंधक, खदान

यशोराज मीणा, सहायक उपमहाप्रबंधक

वनेंदु भंडारी, सहायक उप महाप्रबंधक, विजिलेंस

विकास पारीक, फोटोग्राफर

निरंजन साहू, वरिष्ठ प्रबंधक, रिसर्च

करण सिंह गहलोत, सुरक्षा अधिकारी

रमेश नारायण सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, खदान

प्रीतम सिंह, प्रबंधक

हरसीराम।

भागीरथ।

Tags: copper minescrime newsNational newsrajasthan news
Previous Post

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन, AIIMS में चल रहा था इलाज

Next Post

Newsclick के एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने दिये रिहाई के आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Bankipur by-election: Prashant Kishor ahead after the eighth round.
बिहार

Bankipur By-Election: बाजी पलटते दिख रहे PK, आठवें चरण के बाद सबसे आगे

03/08/2026
Loksabha
नई दिल्ली

लोकसभा में हंगामे के बीच दो अहम विधेयक पेश, कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

03/08/2026
Brij bhushan sharan singh
Main Slider

फांसी की मांग हो रही थी… राउज एवेन्यू कोर्ट से बृज भूषण शरण सिंह बरी

03/08/2026
Ilesha Singh presented her debut Kuchipudi Rangapravesham.
नई दिल्ली

इलेषा सिंह भारतीय शास्त्रीय परंपरा और समर्पण की मिसाल: जयंत चौधरी

02/08/2026
CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
Next Post
Prabir Purkayastha

Newsclick के एडिटर प्रबीर पुरकायस्थ को 'सुप्रीम' राहत, कोर्ट ने दिये रिहाई के आदेश

यह भी पढ़ें

yogasan

40+ पार हर महिला करे ये तीन योगासन, मिलेगा खास लाभ

22/09/2021
PM Modi

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे पीएम मोदी, बोले- यह मेरा सौभाग्य

25/10/2023
rape

दुष्कर्म के बाद महिला को दसवीं मंजिल से फेंका, आरोपी गिरफ्तार

23/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version