• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहली बार में ही चुनिए भाजपा वाली ‘शहर की सरकार’, ट्रिपल इंजन की रफ्तार से कराएंगे विकास: सीएम योगी

Writer D by Writer D
07/12/2022
in उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर/लखनऊ। विधानसभा चुनाव में आपने यहां की सभी सीटों पर भाजपा को जिताया। इसके लिए आप सभी का साधुवाद! इस बदले पार्टी ने शाहजहांपुर को राज्यसभा सीट और 3 एमएलसी दिए। यहां से 2-2 सांसद और 3 मंत्री भी हैं। यानी जितना आपने पार्टी को दिया, पार्टी ने रिटर्न किया। सेवा के लिए जनप्रतिनिधि व राजनीतिक नेतृत्व से शाहजहांपुर काफी समृद्ध है। विकास व सुरक्षा के मॉडल को लेकर आपका आशीर्वाद निरंतर प्राप्त हो। आप सभी के सहयोग से डबल इंजन की सरकार विकास की रफ्तार को ट्रिपल इंजन में बदलेगी। पहली बार होने वाले नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा को जिताएं।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को शाहजहांपुर में कहीं। उन्होंने विकास के लिए 308.18 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, चाबी व प्रमाण पत्र प्रदान किया।

विकास को बढ़ाने के लिए शहरीकरण महत्वपूर्ण शर्त

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले सरकारें जिस विजन से काम करती थीं, वह सिर्फ औपचारिकता होती थी। पहले विकास की योजनाएं प्राप्त नहीं हो पाती थीं। शाहजहांपुर नगर पालिका का जब गठन हुआ होगा, तबसे वह पालिका ही थी। 2017 में नगर विकास मंत्री के रूप में सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर को नगर निगम की मान्यता देने की बात की थी। नगर निगम बनना सौभाग्य की बात है। विकास को बढ़ाने के लिए शहरीकरण महत्वपूर्ण शर्त होती है। शासन की योजनाओं का लाभ जनता को मिले। पीएम आवास योजना के तहत यहां 30 हजार गरीबों को लाभ मिला। 10170 गरीबों के मकान बन गए हैं।

पीएम ने भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की और हर तबके के बारे में सोचा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 14 हजार पटरी व्यवसाइयों का सपना साकार हुआ। व्यापार बढ़ाने के लिए इस तबके को भी विकास से जोड़ा गया। स्वावलंबन के साथ यह भी सम्मान बढ़ा रहे और विकास में योगदान दे रहे हैं।

CM Yogi

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन में यूपी के 10 शहर थे। इसके अंतर्गत शाहजहांपुर को भी सरकार ने लिया। यहां आईटीएमएस से इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर को जोड़ा गया तो एक ही जगह से कोरोना व कूड़ा प्रबंधन का काम हुआ। यह जनता को बुनियादी सुविधा देने के साथ सेफ सिटी की योजना को भी मूर्त रूप दे रहा है। कोई अपराधी व्यापारी से लूटपाट या डकैती और बहन-बेटियों की इज्जत से खेला तो सीसीटीवी की उस पर नजर है। इस चौराहे पर अपराध किया तो अगले चौराहे पर पुलिस उसे ढेर कर चुकी होगी।

स्वच्छता की रैंकिंग में प्रगति कर रहे यूपी के शहर

सीएम (CM Yogi)ने कहा कि स्वच्छता की रैंकिंग में यूपी के शहर निरंतर प्रगति कर रहे हैं। पहले सबसे नीचे पायदान पर यूपी का गोंडा था पर अब टॉप 100 में यूपी के सभी नगर निगम आते हैं। शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम का चुनाव होगा तो यहां भी अच्छे बोर्ड का गठन करके डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार विकास के कार्यों में हिस्सा लेगी। आज यूपी में स्मार्ट सिटी ही नहीं, युवा भी स्मार्ट हो रहे हैं। 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दे रहे हैं। अभ्युदय कोचिंग से पढ़े 43 बच्चों का चयन हुआ। प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ही अच्छी सड़कों समेत बुनियादी सुविधाएं दिलाई जा रहीं। हमारे जनपद शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई का हब बनें।

CM Yogi

सबसे अच्छी नीतियों को लेकर आया है उत्तर प्रदेश

सीएम ने बताया कि 10 से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने जा रहा है। हमारे मंत्री अलग-अलग देशों से लोगों को यूपी में निवेश के लिए लाने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सबसे अच्छी नीतियों को लेकर आया है। बेहतर कानून व्यवस्था आदि के जरिए यूपी को नंबर वन की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए संकल्पित हैं। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, स्किल डिवलपमेंट, गोरक्षा, नौजवान, किसान, महिला कल्याण समेत कई क्षेत्रों से जुड़ीं योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर शाहजहांपुर में विकास के क्रम को बढ़ाया गया। हर निकायों में तेजी से काम हो रहे हैं। सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट समेत सभी बुनियादी सुविधाएं आमजन को दिलाई गई। शहरी जीवन में व्यापक परिवर्तन का काम हुआ है।

CM Yogi

शाहजहांपुर में बही विकास की बयार

सीएम ने बताया कि किसान सम्मान निधि के तहत शाहजहांपुर में 4.70 लाख, आयुष्मान भारत योजना के तहत 4.65 लाख लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बन चुका है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 300 जोड़ों का विवाह, जल जीवन मिशन के तहत एक लाख नौ हजार से अधिक घरों को जोड़ा गया और 3800 से अधिक लोगों को प्रदेश सरकार के नेतृत्व में रोजगार की सुविधा मिली।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना,  जितिन प्रसाद, कपिल देव अग्रवाल, जेपीएस राठौर आदि मौजूद रहे।

Tags: cm yogishahjhapur newsup news
Previous Post

सीएम संवाद से साध रहे हैं ट्रिपल इंजन की सरकार का लक्ष्य

Next Post

सीएम धामी को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग

Writer D

Writer D

Related Posts

Accident
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने ले ली 4 श्रमिकों की जान

27/09/2025
'I love Yogi Adityanath' posters put up in Lucknow
Main Slider

‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में लखनऊ में लगे ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के पोस्टर

27/09/2025
UP Singh
उत्तर प्रदेश

एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष, पूर्व कुलपति प्रो यूपी सिंह का निधन; सीएम योगी ने जताया शोक

27/09/2025
CM Yogi
Main Slider

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है… बरेली बवाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

27/09/2025
Tauqeer Raza
उत्तर प्रदेश

मोहम्मद के नाम पर मरना कबूल… बवाल के बाद मौलाना तौकीर रजा ने दिया बड़ा बयान

27/09/2025
Next Post

सीएम धामी को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लगाया फ्लैग

यह भी पढ़ें

Transgender News Anchor

पहली ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर पर जानलेवा हमला, हमलावरों ने मारी गोली

26/02/2023
भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम Indian women's hockey junior team beat Chile 2-0

भारतीय महिला हॉकी जूनियर टीम ने चिली को 2-0 से हराया

24/01/2021
Union Budget 2024

Union Budget 2024: मिडिल क्लास को तोहफा, न्यू टैक्स रिजीम में इतनी इनकम हुई टैक्स फ्री

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version