• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस स्ट्रीट फूड को घर पर ही बनाकर बच्चों को दे सरप्राइस

Writer D by Writer D
23/10/2025
in Categorized
0
Momos

Momos

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोमोज (Momos) एक चाइनीज स्ट्रीट फूड है। यह भारत में काफी लोकप्रिय हो चुका है। यह खास तौर से बच्चों का फेवरेट स्ट्रीट फूड बन गया है। अधिकतर ठेलों या स्टॉल पर यह नजर आ जाता है। हालांकि हमारा मानना है कि बाहर की चीजें खाने के लिए भले ही जी ललचाए, लेकिन ये सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं। ऐसे में आप वेज मोमोज (Momos) को भी घर पर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। सबसे बड़ी बात ये है कि आपको पूरी तरह से शुद्ध चटपटी डिश मिलेगी। यह हर प्रकार से फायदे का सौदा रहेगा। इन्हें बनाने में तेल का बहुत कम प्रयोग होता है। इन्हें भाप से पकाया जाता है इसलिए मोमोज (Momos) पचाने में आसान और पौष्टिक माने जाते हैं।

वेज मोमोज (Momos) बनाने की सामग्री

2 कटोरी मैदा
1 बारीक कटा हुआ प्याज
6 से 7 कद्दूकस की हुई लहसुन की कलियां
1/2 बारीक कटी हुई पत्ता गोभी
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 टेबल स्पून तेल (भरावन के लिए)
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया

वेज मोमोज (Momos) बनाने की विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में मैदे में चुटकीभर नमक और पानी डालकर इसे नरम गूंथ लें और सेट होने के लिए ढककर रख दें।
– मोमोज का भरावन (स्टफिंग) बनाने के लिए कटोरी में कद्दूकस की गई पत्तागोभी, पनीर, प्याज, लहसुन, हरा धनिया सभी को काटकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
– अब इसमें तेल, काली मिर्च पाउडर व नमक मिलाएं और इसे भी घंटेभर के लिए रख दें। इससे पत्ता गोभी नरम हो जाएगी।
– निश्चित समय के बाद मैदा की गोल लोई बनाकर सूखे मैदा में लपेटकर छोटी-छोटी पतली पूरी बेल लें।
– फिर पूरियों के बीचों-बीच मोमोज का भरावन रखें और शेप देते हुए बंद कर दें। सारा मोमोज ऐसे ही भरकर तैयार कर लें।
– इन्हें पकाने के लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें। सबसे नीचे वाले बर्तन में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर गरम करें।
– फिर पहले सैपेरेटर पर मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर लगाकर सेट करें। बर्तन को चिकना जरूर कर लेना चाहिए।
– ढककर धीमी आंच पर भाप में 10 मिनट तक पकाएं।
– तैयार हैं वेज मोमोज (Momos) । इन्हें लाल मिर्च की चटनी और मेयोनीज के साथ सर्व करें।

Tags: chinese food veg momosstreet food veg momosveg momosveg momos ingredientsveg momos recipe
Previous Post

इस सब्जी का लाजवाब स्वाद बना देगा सबको दीवाना

Next Post

आज बनाएं पनीर की ये डिश, बढ़ जाएगा खाने का टेस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Amritsari Chole
Categorized

चटपटे खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन है ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे

21/05/2026
Next Post
Paneer Hyderabadi

आज बनाएं पनीर की ये डिश, बढ़ जाएगा खाने का टेस्ट

यह भी पढ़ें

cm yogi

सत्ता पक्ष की तरह विपक्ष भी रखे सदन की गरिमा का ख्याल : सीएम योगी

25/05/2022
sentenced to death

एक ही दिन में आठ लोगों को दी फांसी, इस देश मौत की सजा का रिकॉर्ड

13/08/2025
Twin Towers

जानिए कौन है Twin Towers का मालिक, इतने अरबों का है टर्नओवर

28/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version