• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेसी महाराणा प्रताप को नहीं, अकबर को महान मानने वाले: सीएम योगी

Writer D by Writer D
20/04/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजसमंद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्थान की धरती से आह्वान किया है कि कांग्रेस को इतिहास की वस्तु बना दीजिए। उन्होंने कहा जब राजस्थान की धरती अंगड़ाई लेती है तो पूरे देश में उसकी गूंज सुनाई देती है। कांग्रेस की ऐसी गति कीजिए कि लोग कहें ‘एक थी कांग्रेस’। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरा पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है, यही कारण है कि यहां मुझे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पूर्वज राजस्थान से ही गये थे, उनके दादा गुरु ने मेवाड़ की धरती से गोरखपुर आकर राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी।

योगी ने महारानी पद्मिनी के जौहर को किया नमन

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को राजसमंद लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़ के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान वीरों की भूमि है, यहां भक्ति और शक्ति का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। बप्पा रावल की वीरता से लेकर महाराणा प्रताप के स्वदेश और स्वाभिमान पर पूरा देश गौरव की अनुभूति करता है। महारानी पद्मिनी के जौहर को कौन भुला सकता है। आज यूपी से इस धरा पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। योगी ने कहा कि मीरा बाई की भक्ति हम सबके मन में राष्ट्रभक्ति एक नई ज्वाला पैदा करती है। ये भूमि कृष्ण की भक्ति में लीन मीराबाई को वृंदावन से जोड़कर राजस्थान और यूपी के संबंधों को मजबूत करती है।

योगी ने की भील और मीणा जातियों की वीरता की चर्चा

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि उन लोगों ने महाराणा प्रताप की जगह अकबर को महान बनाने का कार्य किया। महाराणा प्रताप विपरीत परिस्थितियों में धैर्य न खोकर लड़ते रहे। उन्होंने कष्ट सहकर देश और स्वधर्म की रक्षा की। उस वक्त की सबसे बड़ी ताकत कहे जाने वाले अकबर को उन्होंने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। इस धरती ने कभी भी स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया है।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के लोग भारत की सनातन आस्था पर प्रहार करने में कोई संकोच नहीं करते। देश की आस्था पर प्रहार करने के लिए ये कहते थे कि राम हुए ही नहीं। हमें भी कांग्रेस को वोट देकर अपने इतिहास को कलंकित नहीं करना है। कोई स्वाभिमानी कौम ऐसा नहीं कर सकती। उन्होंने महाराणा प्रताप के साथ राजस्थान की भील और मीणा जातियों की वीरता की भी चर्चा की।

भारत को बदहाल देखना चाहते हैं कुछ लोग

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने बताया कि लोग पूछते हैं कि राजस्थान में उन्हें इतना प्यार क्यों मिलता है। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरती पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि देश अपने भाग्य के ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा जा रहा है, दूसरी ओर ऐसे लोग हैं जो भारत को बदहाल देखना चाहते हैं। 10 साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। कोई विधर्मी भारत की सीमा का अतिक्रमण नहीं कर सकता। आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान हुआ है। पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सबसे पहले सफाई देता है। उसे पता है कि भारत में कोई आतंकवादी घटना होती है तो उसे लेने के देने पड़ जाएंगे।

पाकिस्तान की मस्जिदों में विस्फोट हो रहे, लोगों के चीथड़े उड़ रहे

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने देश में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है, जबकि पाकिस्तान में 23 करोड़ लोग एक जून की रोटी के लिए तरस रहे हैं। आज वहां मस्जिदों में विस्फोट हो रहे हैं और लोगों के चीथड़े उड़ते हैं। पाकिस्तान बड़ी ठसक के साथ भारत से अलग हुआ था, मगर आज वहां लोग बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं। दूसरी तरफ आज भारत में दिल्ली और जयपुर से एक क्लिक पर पैसे सीधे गरीब जनता के खाते में जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने आयुष्मान भारत योजना, फ्री बिजली कनेक्शन, उज्ज्वला योजना, महिला स्वावलंबन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को भी गिनाया। बताया कि अगले पांच साल में तीन करोड़ नये आवास गरीबों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और गरीब भूख से मरता था

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में देश की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। पूरे देश से एक ही आवाज आ रही है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। योगी ने कहा कि रामनवमी पर अयोध्या में सूर्य की किरणों से श्रीराम का तिलक हुआ, जिसे देख पूरा देश आह्लादित हो रहा था। उन्होंने 26 अप्रैल के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कमल के चुनाव चिह्न पर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

UP Board में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम योगी ने दी बधाई, परिश्रम और लगन के लिए किया प्रेरित

इस अवसर पर मंजू जी बाघमार, विश्वराज जी मेवाड़, हरीश सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह राठौर, दीप्ती माही, अविनाश गहलोत, शंकर सिंह रावत, पुष्प जी जैन, नरेश कन्नौजिया सहित तमाम गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: cm yogiLok Sabha Electionslok sabha elections 2024National newsrajasthan newsYogi News
Previous Post

UP Board में उत्तीर्ण छात्रों को सीएम योगी ने दी बधाई, परिश्रम और लगन के लिए किया प्रेरित

Next Post

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
UP Board Toppers

हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट में सीतापुर के परीक्षार्थियों का रहा दबदबा

यह भी पढ़ें

Avadh Academy School

स्कूल का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर

23/08/2024
CM Vishnudev Sai

गांव-गांव को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य अटलजी ने किया: विष्णु देव साय

25/12/2025
NEET JEE Main 2020

NEET JEE Exam 2020 पर घमासान जारी, आज हो सकता है बड़ा ऐलान

26/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version