• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीठे में बनाएं ये स्पेशल हलवा, सब हो जाएंगे खुश

Writer D by Writer D
11/02/2026
in फैशन/शैली
0
Guava Pudding

Guava Pudding

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियां में गर्मा-गर्म हलवा खाने की फरमाइश हर घर में शुरू हो जाती है। गाजर, सूजी, आटा, मूंग दाल या फिर बेसन जैसे हलवे का स्वाद तो आपने कई चखा होगा लेकिन क्या आपने कभी अमरूद का हलवा (Guava Pudding) खाया है।

अमरूद का हलवा पढ़कर आपको थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है लेकिन एक बार इस हलवे का स्वाद चखने के बाद ये आपके फेवरेट डेजर्ट लिस्ट में शामिल होने वाला है। तो आइए देर किस बात की जानते हैं कैसे बनाया जाता है अमरूद का टेस्टी हलवा (Guava Pudding) ।

 सामग्री-

-अमरूद- 4

-चीनी- 1 कप

-इलायची- एक चौथाई छोटी चम्मच

-चुकंदर- एक इंच का टुकड़ा

-घी- एक चौथाई कप

-काजू- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)

-बादाम- 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)

-दूध- आधा लीटर

तरीका-

अमरूद का हलवा (Guava Pudding)  बनाने के लिए सबसे पहले घर पर मावा तैयार कर लें। इसके लिए पैन में दूध उबलने के लिए रखें। दूध उबालते समय उसे बीच-बीच में लगभग 40 मिनट तक चलाते रहे। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसे गैस से उतार ले। आपका हलवे के लिए मावा बनकर तैयार हो गया है।

इसके बाद अमरूद और चुकंदर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काटकर कुकर में आधा कप पानी के साथ एक सीटी आने तक इंतजार करें। सीटी आते ही गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर कुकर से अमरूद को निकालकर मिक्सी में पीसकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को छननी की मदद से छानकर अमरूद के बीज अलग निकालकर फेंक दें।

अब गैस पर कढ़ाई रखकर उसमें 3 बड़े चम्मच घी डालकर इसमें कतरे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू और बादाम) डालकर हल्का भून लें। जब यह भून जाएं तो इसमें अमरूद का गूदा डालकर 4 से 5 मिनट के लिए हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं। अब इसमें चीनी डालकर अच्छे से पकाएं। जब चीनी अच्छी तरह से घुल जाए तो इसमें खोया (मावा) तोड़कर डालते हुए एक बार फिर अच्छे से चलाते हुए पकाएं।

5 मिनट तक इसे पकाने के बाद इसमें इलायची पाउडर डालकर हलवे को 2 से 3 मिनट के लिए अच्छे से पका लें। आपका टेस्टी अमरूद का हलवा बनकर तैयार है। इस हलवे की खासियत यह है कि आप इसे हफ्ते भर तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

 

Tags: amrud ka halwaDesert Recipesweet disheswinter dishes
Previous Post

Promise Day: बस यही वादा में तुमसे चाहती हूँ…, अपने प्यार को भेजें प्रॉमिस डे की शुभकामनाएं

Next Post

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

Writer D

Writer D

Related Posts

Shardiya Navratri
धर्म

नवरात्रि में कलश स्थापना से पहले जुटा लें ये सामग्री, जानें पूरी लिस्ट

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Main Slider

नवरात्रि के पहले दिन कब करें घटस्थापना? जानें दोनों शुभ मुहूर्त

10/10/2026
Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से, हाथी पर आएंगी मां दुर्गा; इस बार 9 नहीं 10 दिन होगी पूजा

08/10/2026
Next Post
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

यह भी पढ़ें

मध्यप्रदेश का वार्षिक बजट shivraj singh chauhan

शिवराज बोले- आर्थिक सशक्तिकरण के लिये महिलाओं को देंगे नई जिम्मेदारियां

09/01/2021
akhilesh yadav

भाजपाई अपने ही बिछाये झूठ के जाल में फँस गये हैं : अखिलेश

25/05/2021
thief arrested

चोरी के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का माल बरामद

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version