• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसंत पंचमी पर बनाएं रंगोली, मात्र 10 मिनट में बन जाएंगे ये डिजाइन

Writer D by Writer D
12/02/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Rangoli

Rangoli

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बसंत पंचमी (Basant Panchami) का दिन विद्या की देवी माता सरस्वती को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था। इसलिए बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी मनाने का एक रीजन ये भी है कि इस दिन बसंत ऋतु की शुरुआत होती है।

इस दिन घर में रंगोली (Rangoli) डिजाइन बनाना शुभ माना जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रंगोली डिजाइन बताएंगे, जिसे आप केवल 10 मिनट में बना लेंगे। इन आसान रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए आप कप, ग्लास, पेंसिल, थाली और बोतल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बसंत पंचमी (Basant Panchami)  पर बनाएं हरे रंग की रंगोली (Rangoli) 

अगर आप रंगोली बनाना नहीं जानते हैं, तो भी आप इन डिजाइन को बना लेंगे। क्योंकि इन्हें बनाने के लिए आपको घर में पड़ी चीजों का इस्तेमाल करना है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको कुल्फी स्टिक की जरूरत होगी। यह आपको मार्केट में 10 रुपये में मिल जाएगी।

Basant Panchami Rangoli Designs

– इस रंगोली के डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले एक लाइन में गैप के साथ सभी स्टिक को लगा दें। और बीच में कटोरी रख दें।
– अगर आपके घर में इस डिजाइन की कटोरी नहीं है, तो आप गोल कटोरी भी रख सकते हैं।
– इसके बाद आप इस स्टिक के खाली गैप में रंग भरे। आप रंग भरने के लिए बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– रंगोली में नजर आ रहे डॉट के डिजाइन को बनाने के लिए आप छोटी बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– अगर आपके घर में बोतल नहीं है, तो आप एक मोटा मार्कर लें, उसे अंदर से खाली करें, इसके बाद आप मार्कर का आगे का – पिन निकालें और अब उसमें रंग भरकर, डॉट का डिजाइन बना सकते हैं।
– रंगोली पूरा होने के बाद आप नीचे की तरफ Happy Basant Panchami 2024 लिख सकते हैं।

बसंत पंचमी (Basant Panchami)  पर फूलों वाली रंगोली (Rangoli)  बनाना शुभ

बसंत पंचमी बसंत ऋतु की शुरुआत का दिन होता है, क्योंकि इस दिन से चारों तरफ हरे-पीले फूल खिलने की शुरूआत मानी जाता है। ऐसे में आप बसंत पंचमी के दिन ये सुंदर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।

Easy Rangoli Designs For Basant Panchami

– इस तरह का रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आप सबसे पहले चॉक से जमीन पर डिजाइन बना लें।
– इसके बाद किसी डिब्बे के ढक्कन या चूड़ी की मदद से गोल डिजाइन बना सकते हैं।
– रंगोली में में आप कंघी की मदद से आसानी से डिजाइन बना सकते हैं।
– इससे आपको मेहनत कम लगेगी और आपका डिजाइन बिगड़ेगा भी नहीं।
– रंग भरने के लिए आप बोतल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
– इसके अलावा अगर रंगोली के किनारों पर इस तरह का डिजाइन नहीं बना पा रहे हैं, तो इसकी जगह आप दिए जला सकते हैं।
– आप किनारों पर पीले फूल भी सजा सकते हैं।

बसंत पंचमी (Basant Panchami) पर बनाएं रंग-बिरंगी रंगोली (Rangoli) 

बसंत पंचमी (Basant Panchami) का दिन एक खुशी के पर्व के तौर पर मनाया जाता है। क्योंकि इस पर्व का इंतजार किसानों को बेसब्री से होता है। क्योंकि इस ऋतु के आने के बाद फसलों की उपज अच्छी होती है, क्योंकि उन्हें अच्छी धूप मिलती है। इस दिन आप इस तरह की रंग बिरंगी रंगोली बनाकर बसंत पंचमी का त्योहार बना सकते हैं।

Basant Panchami Flower Rangoli Designs

– इसे बनाने के लिए आपको इस तरह के पेपर कटोरी का इस्तेमाल करना होगा।
– इसकी जगह आप घर में प्रयोग होने वाली छोटी कटोरी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
– इसके बाद आप अपनी पसंद के हिसाब से रंगो की कटोरी के खाली गैप में भरना है।
– कटोरी के चारों तरफ बोतल की मदद से डॉट बनाएं।
– इसके बाद आप कटोरी को धीरे से हटा लें।
– अब आप हरे रंग से पत्तों का डिजाइन बनाएं। पत्तों के बीच में आपको रेखाएं नजर आ रही होगी।
– इसे आप पेंसिल की मदद से बना सकते हैं।

Tags: Basant PanchamiBasant Panchami2024rangoli designrangoli makingsaraswati puja
Previous Post

Basant Panchami: ऐसे करें देवी सरस्वती का अभिषेक, बरसेगी मां की कृपा

Next Post

तुमको बाहों में भर कर हर…, प्यारभरी शायरियों के साथ पार्टनर को बोलें ‘हैप्पी हग डे’

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Lal Krishna Advani
Main Slider

98 साल के आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, जेपी नड्डा ने जाना हाल

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Navratri
Main Slider

अष्टमी-नवमी की तारीख को लेकर कंफ्यूजन खत्म, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

17/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

कब रखा जाएगा करवा चौथ व्रत? जानें मुहूर्त, अर्घ्य देने का समय और पारण

17/10/2026
Next Post
happy-hug-day-

तुमको बाहों में भर कर हर..., प्यारभरी शायरियों के साथ पार्टनर को बोलें 'हैप्पी हग डे'

यह भी पढ़ें

कोहरे में Low Beam या High Beam? कैसे चलाएं गाड़ी, हादसे से बचना है तो जान लीजिए

कोहरे में कौन-सी बीम सही? जानिए हादसे से बचने का तरीका

01/01/2026
Brijesh Pathak

यूपी : कोरोना पॉजिटव कानून मंत्री बृजेश पाठक की हालत बिगड़ी, PGI में भर्ती किए गए

09/08/2020
arrested

अन्तरराज्यीय गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार, लूट के दो लाख बहत्तर हजार रुपया बरामद

08/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version