• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस टेस्टी डिश से लगाएं खाने में जायका का तड़का, झट से होगी तैयार

Writer D by Writer D
02/06/2026
in फैशन/शैली
0
Dahi Aloo

Dahi Aloo

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी अचानक घर पर मेहमान आते हैं और घर पर कोई सब्जी नहीं होती हैं तो सामान्य तौर पर उपलब्ध आलू ही बनाए जाते हैं। लेकिन आप आलू बनाने का अंदाज बदलकर इस साधारण सब्जी को स्पेशल बना सकते हैं। जी हां, इसके लिए बस आपको जरूरत हैं दही की, जो घर में आसानी से मिल जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही वाले आलू (Dahi Aloo) बनाने की Recipe के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका बेहतरीन जायका आपके भोजन को स्पेशल बना देगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

दही आलू (Dahi Aloo) बनाने की सामग्री

दही – 350 ग्राम
आलू – 4-5
देसी घी – 2 टी स्पून
काजू पाउडर – 2 टेबलस्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
अदरक बारीक कटा – 1 टी स्पून
टमाटर कटा – 1 (वैकल्पिक)
हरी मिर्च कटी – 2
हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

दही आलू (Dahi Aloo) बनाने की विधि

दही आलू (Dahi Aloo) की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को लें और उन्हें कुकर में उबाल लें। इसके बाद आलू को निकालकर उनके छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। अब दही में लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, काजू पाउडर डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें। इस मिश्रण को अलग रख दें।

अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब घी पिघल जाए तो उसमें जीरा डालकर चटकाएं। जब जीरा चटकने लगे तो उसके कटी अदरक डालें और लगभग 1 से 2 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और कटे हुए टमाटर डालकर पकाएं। इसे भी लगभग दो मिनट तक पकने दें। इसके बाद इस मिश्रण में काटकर रखे आलू डाल दें और करछी की सहायता से मिश्रण में अच्छे से मिला दें। अब सब्जी को कुछ देर तक पकने दें इस दौरान सब्जी चलाते रहें।

जब आलू हल्के भुन जाएं तो उसे कड़ाही से उतार लें और उसमें दही मिश्रण डाल दें। अब कड़ाही को एक बार फिर धीमी आंच पर गैस पर रख दें और सब्जी को जितना पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी मिला दें। सब्जी को 2 मिनट तक और पकाएं। आपकी स्वादिष्ट दही आलू (Dahi Aloo) की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। इसे हरी धनिया पत्ती से सजाकर सर्व करें।

Tags: dahi aloo reciperecipeRecipe in Hindi
Previous Post

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

Next Post

इस दिशा में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, घर से दूर होगा हर वास्तु दोष

Writer D

Writer D

Related Posts

Bindi
फैशन/शैली

फेस के शेप के अनुसार लगाएं बिंदी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

26/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर भाई को लगाएं केसर का तिलक, चमकने लगेगा भाग्य

26/08/2026
Ganesh
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

26/08/2026
Chandra Grahan
Main Slider

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए राशियों पर क्या होगा असर

26/08/2026
Gulab Jamun Custard
फैशन/शैली

इस बार मीठे में ट्राई करे गुलाब जामुन कस्टर्ड

26/08/2026
Next Post
Birds

इस दिशा में लगाएं इन पक्षियों की तस्वीरें, घर से दूर होगा हर वास्तु दोष

यह भी पढ़ें

Sawan

जानें कैसे मिला भगवान को शंकर को तीसरा नेत्र

18/04/2022
सीएम योगी

प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान से रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है : योगी

02/10/2020
Tan Removal Soap

साबुन के जल्दी-जल्दी पिघलने से हैं परेशान, तो आपके काम आएगी ये ट्रिक

12/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version