• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पार्टी की तय नीतियों के अनुसार बयान दें और कार्य करें : अमित शाह

Writer D by Writer D
29/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चाणक्य और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों और विधायकों को अनावश्यक बयान से बचने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी की तय नीतियों के अनुसार बयान देने के साथ कार्य करें। पूरा विपक्ष पार्टी के नेताओं के अनावश्यक बयान को मुद्दा बना सकता है। ऐसे में चूक का मौका उन्हें नहीं देना है। दो दिवसीय प्रवास में शहर में आये गृहमंत्री बुधवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गये।

इसके पहले खराब मौसम और बारिश के बीच मंगलवार की शाम शहर में आये गृहमंत्री ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के साथ संकटमोचन दरबार में हाजिरी लगाई। इसके बाद सर्किट हाउस में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा और अन्य मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। फिर उन्होंने सरकार और संगठन में तालमेल से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि

चुनाव में जीत के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार के कल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाने का प्रयास करें।

सर्किट हाउस के बाद गृहमंत्री ने हरहुआ स्थित गोकुल धाम में काशी व गोरखपुर क्षेत्र के सांसद, मंत्री, प्रदेश सह प्रभारी व प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक बैठक की। बैठक में उन्होंने बूथ स्तर की मजबूती,कार्यकर्ता से लगातार संपर्क बढ़ाने से लेकर दलित व पिछड़ा समाज में कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पैठ लगातार बढ़ाने को कहा। पार्टी सूत्रों के अनुसार गृहमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये विरोधियों के खिलाफ माहौल लगातार बनाये रखने को कहा है।

तीन बार के सांसद रहे राजवीर सिंह का निधन, राजनीति गलियारे में दौड़ी शोक की लहर

बैठक में उन्होंने काशी की 71 तथा गोरखपुर क्षेत्र की 62 सीटों पर पुन: जीत के लिए मंथन किया। गृहमंत्री शाह ने सभी प्रभारियों से एक-एक विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की तैयारी पूछी। इसके अलावा संगठनात्मक ढांचा निर्माण की प्रगति जानी। बैठक में चर्चा हुई कि बसपा बहुत कमजोर हो चुकी है और उसके पारम्परिक मतदाता भी अब उसके साथ रहना भी नहीं चाहता। ऐसे में इन मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए लगातार उनके सम्पर्क में रहे। पार्टी का मत समाजवादी पार्टी में न जाय इसके लिए रणनीति पर भी योजना बनी। बैठक में जातीय समीकरण को लेकर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि हमें मतदाताओं को जातियों में नहीं बंटने देना है। इन मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में बनाये रखना है। बैठक में गृहमंत्री ने कमजोर क्षेत्रों में अधिक मेहनत करने पर बल दिया। इसके पहले बैठक में काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रभारी सुब्रत पाठक, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय ने गृहमंत्री का स्वागत किया।

बैठक में संगठन मंत्री झारखंड धर्मपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल मंत्री, सिद्धार्थनाथ सिंह, अनिल राजभर, सांसद विनोद सोनकर, रीता बहुगुणा जोशी और संगम लाल गुप्ता गोरखपुर क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी अनूप गुप्ता, चुनाव सह प्रभारी अरविंद मेनन, विवेक ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी, सांसद रमापति राम त्रिपाठी, शिव प्रताप शुक्ल, जगदंबिका पाल, हरीश द्विवेदी, रविंद्र कुशवाहा, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान ने भाग लिया।

Tags: amit shahup newsvaranasi news
Previous Post

तीन बार के सांसद रहे राजवीर सिंह का निधन, राजनीति गलियारे में दौड़ी शोक की लहर

Next Post

मालेगांव ब्लास्ट में गवाह के खुलासे के बाद सीएम योगी बोले- कांग्रेस ने देश के खिलाफ़ किया अपराध

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post

मालेगांव ब्लास्ट में गवाह के खुलासे के बाद सीएम योगी बोले- कांग्रेस ने देश के खिलाफ़ किया अपराध

यह भी पढ़ें

Poisonous Milk

इस बीमारी में बकरी का दूध होता है फायदेमंद

26/09/2025

बाहुबली नेता गुड्डू पंडित का नामांकन रद्द, ये दिग्गज नेता भी नहीं लड़ सकेंगे चुनाव

25/01/2022
Utpanna Ekadashi 2020

जानें कब है उत्पन्ना एकादशी, तिथि, मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व

08/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version