• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज खाने में लाएं ट्विस्ट, दही वाली भिंडी बनाकर लगाएं स्वाद का तड़का

Writer D by Writer D
09/05/2024
in Main Slider, फैशन/शैली
0
curd bhindi

curd bhindi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भिंडी की सब्जी ऐसी होती है, जो बहुत से लोगों को हद से ज्यादा पसंद होती है। वे बार-बार इसे बनाने की मांग करते रहते हैं। लोग दही वाली भिंडी के भी काफी दीवाने होते हैं। स्वाद और पोषण से भरपूर यह सब्जी बड़ों के साथ बच्चों के दिलों को भी भाती है। घरों में आम तौर पर क्रिस्पी और मसालेदार भिंडी बनाकर खाई जाती है, लेकिन अगर आप कुछ ट्विस्ट लाना चाहते हैं तो दही वाली भिंडी (Curd Bhindi) की रेसिपी को ट्राई करके जरूर देखें। खास मौकों के लिए यह शानदार ऑप्शन है। इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है और बनाने में बहुत ज्यादा देर भी नहीं लगती।

 दही वाली भिंडी (Curd Bhindi) सामग्री

भिंडी – 1/2 किलो
प्याज बारीक कटा – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
दही – 1 1/2 कप
जीरा – 1 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
फली इलायची – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

 दही वाली भिंडी (Curd Bhindi) विधि

– सबसे पहले भिंडी को धोएं और सूती कपड़े से पोछकर साफ कर लें। इसके बाद भिंडी के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें।
– अब प्याज को बारीक काटें और धनिया पत्ती भी काट लें। अब एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
– इसके बाद तेल में कटी हुई भिंडी डालें और उन्हें रंग बदलने तक भूनें। जब भिंडी तल जाएं तो उन्हें एक प्लेट में उतारकर अलग रख दें।
– अब कड़ाही में दोबारा दो चम्मच तेल डालें और जीरा, कसूरी मेथी, तेजपत्ता और फली इलायची डालकर भूनें।
– जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर चलाते हुए सॉट करें।
– प्याज का रंग जब सुनहरा भूरा हो जाए तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर पकाएं।
– इस बीच एक बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। मसाले जब खुशबू देने लगें तो उसमें फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
– दही तब तक पकाना है जब तक कि मिश्रण तेल न छोड़ दे। इसके बाद दही में तली हुई भिंडी और नमक डाल दें।
– अब कड़ाही को ढक दें और दही भिंडी (Curd Bhindi) को 5 मिनट तक और पकने दें। भिंडी पकने के बाद गैस बंद कर दें और हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर परोसें।

Tags: bhindi currybhindi dishbhindi masalaBhindi recipedahi bhindi twistdahi wali bhindidahi wali bhindi ingredientsdelicious bhindi recipelady finger recipeokra recipeyogurt okra
Previous Post

झुलसाती गर्मी में सुकून देती है मसाला शिकंजी, सेहत का भी रखती है ध्यान

Next Post

टाटा स्टील के अधिकारी का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर भी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post
Vinay Tyagi

टाटा स्टील के अधिकारी का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर भी घायल

यह भी पढ़ें

Meri Mati Mera Desh

नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी होंगे ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी

04/08/2023

Nokia कंपनी का एलान, भारत में जल्द लॉन्च होगा दमदार फीचर्स वाला Nokia 2.4

19/11/2020

पीकू नीकू वार्ड में पूरी हुई बेड की व्‍यवस्‍था, 500 से अधिक अस्‍पताल तीसरी लहर के लिए तैयार 

11/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version