• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस चीज से बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक, वो भी बिना ओवन के

Writer D by Writer D
22/07/2025
in Main Slider, फैशन/शैली
0
chocolate cake

chocolate cake

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चे हों या बड़े, केक खाना तो सभी को पसंद होता है। हालांकि आमतौर पर किसी खास मौके पर ही केक खाया जाता है क्योंकि बाजार से इतना महंगा केक लाना रोज-रोज जरा मुश्किल है। इसके बाद ऑप्शन बचता है घर पर ही केक बनाने का। जिसे सुनते ही आधे लोग हाथ खड़े कर देते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि केक बनाना सभी को जरा मुश्किल और झंझट भरा काम लगता है। इसके लिए बहुत अलग-अलग तरह के फैंसी इंग्रेडिएंट्स की भी जरूरत पड़ती है और खूब सारे टाइम की भी। अगर आपके के भी यही ख्याल हैं तो आज हम आपको चॉकलेट केक (Chocolate Cake) की बड़ी मजेदार रेसिपी बताने वाले हैं। इसे बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत होगी, जो बड़ी ही आसानी से आपकी रसोई में मौजूद हैं। इसके अलावा ये बड़ी जल्दी बनकर तैयार हो जाएगा वो भी बिना किसी ओवन के। तो चलिए जानते हैं ये मजेदार रेसिपी।

बस इन दो चीजों से बनाएं टेस्टी चॉकलेट केक (Chocolate Cake)

खाने में स्वाद से भरपूर सॉफ्ट स्पंजी चॉकलेट केक (Chocolate Cake)बनाने के लिए आपको महज दो चीजों की जरूरत होगी। सबसे पहले आपको डेढ़ कप रात के बचे हुए चावल लेने हैं। जी हां, जिन चावलों को आप बासी समझकर फेंक देती हैं उनकी मदद से आप बड़ी आसानी से चॉकलेट केक बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा लगभग 300 ग्राम कंपाउंड चॉकलेट ले लें। अगर कंपाउंड चॉकलेट नहीं है तो आप नॉर्मल चॉकलेट का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए अब इस इंस्टेंट केक को बनाने का तरीका जानते हैं।

इंस्टेंट केक की मजेदार रेसिपी

इंस्टेंट चॉकलेट केक (Chocolate Cake) बनाने के लिए सबसे पहले अपनी चॉकलेट को मेल्ट कर लें यानी पिघला लें। इसके लिए आप माइक्रोवेव या डबल बॉयलर मैथड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगातार चलाते हुए अच्छे से पिघलाकर सॉफ्ट बना लें। अब एक मिक्सर ग्राइंडर लें, उसमें रात के बचे हुए चावल और ये पिघली हुई चॉकलेट डाल लें। इसमें दो से तीन चम्मच गर्म पानी भी मिलाएं। अब इस मिक्सचर को अच्छे से ग्राइंड कर लें। इसके बाद एक केक मोल्ड लें और घी लगाकर अच्छे से ग्रीस करें। अब इसमें एक बटर पेपर लगा लें।

अपने चावल और चॉकलेट के बैटर को इस केक मोल्ड में डालकर अच्छे से सेट करें। इस मिक्सचर को बेकिंग की जगह फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। लगभग तीन से चार घंटों के लिए ऐसे ही फ्रिज में छोड़ दें। इसके बाद जब केक सेट हो जाए तो उसे चॉकलेट सिरप की मदद से डेकोरेट कर लें।

आप क्रश्ड चॉकलेट से भी केक को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं। तो लीजिए तैयार है आपका इंस्टेंट चॉकलेट केक (Chocolate Cake)। यकीन मानिए इसे खाने के बाद कोई ये नहीं कह पाएगा कि आपने इसे बचे हुए चावलों से बनाया है। तो देर किस बात की आज ही ट्राई करें ये मजेदार रेसिपी।

Tags: Chocolate Cake Recipekitchen tips
Previous Post

आज बनाएं स्पेशल केक, खिल उठेगा बच्चों का मन

Next Post

चंदन मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

Writer D

Writer D

Related Posts

Kesariya Bhaat
Main Slider

हरियाली तीज को बनाएं टेस्टी केसरिया भात

24/07/2026
Diaper
फैशन/शैली

बच्चों के लिए डायपर ना बन जाए परेशानी, हो सकते हैं ये नुकसान

24/07/2026
Glowing Skin
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये, निखार के साथ स्किन को मिलेगी ठंडक

24/07/2026
Dark Circles
Main Slider

डार्क सर्कल को इन तरीकों से करें दूर

24/07/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी 25,26 जुलाई को आगरा में,421 करोड़ की विकास योजनाओ का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास –

23/07/2026
Next Post
Six accused arrested in Chandan Mishra murder case

चंदन मर्डर केस के आरोपियों का एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी ने जनता से कहा, कांग्रेस और राहुल गांधी से पूछिए, कहां है ‘खटाखट-खटाखट’

03/10/2024
Vistara Airlines

फ्लाइट में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, कपड़े उत्तरे, केबिन क्रू से की मारपीट

31/01/2023
swatantradev-manoj tiwari

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मनोज तिवारी ने की शिष्टाचार भेंट

07/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version