• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाश्ता आज हो जाए मलाई पराठा, हो जाता है फटाफट तैयार

Writer D by Writer D
14/06/2026
in फैशन/शैली
0
Malai Paratha

Malai Paratha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दूध पर जमने वाली मलाई काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। मलाई से जो भी डिश तैयार की जाती है वे सभी हिट हैं। इसी कड़ी में नाम आता है मलाई पराठा (Malai Paratha) का। आप अगर नाश्ते में पारंपरिक पराठे खाकर ऊब चूके हैं और इसमें थोड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो टेस्टी मलाई पराठा (Malai Paratha) एक शानदार डिश है। मलाई गुणों से भरपूर होती है और इससे बने पराठे का स्वाद बच्चे हो या बड़े सभी की जुबान पर चढ़ जाता है। यह बनाना भी आसान होता है। वैसे भी सुबह के समय बहुत जल्दबाजी होती है, ऐसे में आप यह टेस्टी और हेल्दी पराठा फटाफट तैयार कर सकते हैं। इसे लंच बॉक्स में भी रखा जा सकता है।

मलाई पराठा (Malai Paratha) बनाने की सामग्री

दूध की मलाई – 1 कप
आटा – 1 कटोरी
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
चीनी पाउडर – स्वादानुसार
देसी घी – जरूरत के मुताबिक
नमक – 1 चुटकी

मलाई पराठा (Malai Paratha) बनाने की  विधि

– सबसे पहले एक बाउल में आटा डालें और उसमें एक चुटकी नमक डालकर मिक्स करें।
– अब आटे में थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और आटा गूंथ लें।
– आटा तब तक गूथें जब तक कि सॉफ्ट न हो जाए। इसके बाद एक बाउल लें और उसमें मलाई डाल दें।
– अब मलाई में चीनी का पाउडर डालें और चम्मच की मदद से दोनों को ठीक तरह से मिलाते हुए एकसार कर लें।
– अब आटे की एक लोई लें और उसे समतल जगह पर रखकर गोल बेलें।
– जब लोई थोड़ी बड़ी हो जाए तो उसमें चम्मच की मदद से मलाई-चीनी के मिश्रण को रखें और चारों ओर से बंद कर दें।
– इसके बाद हल्के हाथों से मलाई पराठा बेल लें। अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
– तवा गरम होने के बाद उस पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला दें।
– इसके बाद तवे पर पराठा डालें और उसे सेकें। कुछ देर तक सेंकने के बाद पराठा पलट दें और ऊपरी हिस्से पर घी लगाएं।
– पराठा तब तक पलट-पलटकर सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए।
– इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी मलाई और आटे से मलाई पराठे (Malai Paratha) तैयार कर लें।

Tags: malai parathamalai paratha breakfastmalai paratha childrenmalai paratha deliciousmalai paratha healthymalai paratha ingredientsmalai paratha recipemalai paratha tasty
Previous Post

जीवन में समस्याओं से घिरने का संकेत देता हैं सपने में इनका दिखना

Next Post

डैंड्रफ दूर करने के लिए करें इसका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Dandruff

डैंड्रफ दूर करने के लिए करें इसका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

Theme parks

मथुरा में कृष्ण लोक पार्क और अयोध्या में बनेगा लव-कुश पार्क व श्रीपुरुषोत्तम दर्शन अनुभव केंद्र

18/04/2025

FDI का है स्वागत लेकिन सरकार के लिए देश की सुरक्षा भी उतनी ही अहमः प्रसाद

08/12/2020
वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन, सीएम योगी ने किया स्वागत

PM मोदी पहुंचे वाराणसी, 1475 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

15/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version