• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस Rose Day पर ये स्वीट डिश घोलेगी रिश्तों में प्यार की मिठास

Writer D by Writer D
07/02/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
sweet dish

sweet dish

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनियाभर में हर साल 7 फरवरी को रोज डे (Rose Day) के रूप में मनाया जाता है। रोज डे (Rose Day) का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए काफी अच्छा माना गया है। इस दिन हर प्यार करने वाला दिल अपने तरीके से अपने प्यार का इजहार करता है।

कोई हाथों में गुलाब लिए तो घर की महिलाएं किचन में कुछ खास बनाकर अपने पार्टनर को इंप्रेस करने में लगी रहती हैं। अगर आप भी शाम को डिनर के बाद अपने पार्टनर को कोई स्वीट डिश (Sweet Dish) खिलाकर अपने रिश्ते में मिठास घोलना (sweetness of love) चाहती हैं तो ट्राई करें ब्रेड मावा रोल की ये टेस्टी रेसिपी।

ब्रेड मावा रोल बनाने के लिए सामग्री-

-ब्रेड- 4 स्लाइस

-मावा-1 कप

-दूध- 1 कप

-चीनी बूरा- 1 कप

-नारियल बूरा- 1/2 कप

-काजू- 8

-बादाम- 8

-पिस्ता-8

-इलायची पाउडर- 1 टी स्पून

-ऑरेंज फूड कलर- 1 चुटकी

-घी

ब्रेड मावा रोल बनाने की विधि-

ब्रेड मावा रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में आधा कप पानी डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करके उसमें 1/2 कप चीनी का बूरा डाल दें। अब इसकी चाशनी तैयार करें। चाशनी के थोड़ा सा चिपकते ही गैस बंद कर दें। अब ब्रेड लेकर उसके किनारे काटकर अलग रख दें। एक दूसरी कड़ाही को मीडियम आंच पर रखकर उसमें मावा डालकर लगातार चलाते हुए भून लें। जब मावा अच्छी तरह से सिंक जाए तो उसमें फूड कलर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर गैस फ्लेम बंद कर दें। अब काजू, पिस्ता और बादाम के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इस दौरान जब मावा ठंडा हो जाए तो उसमें चीनी, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

अब इस मिश्रण के बॉल्स बनाकर और उसे दूध वाली गहरे किनारे वाली प्लेट में डाल दें। ब्रेड पीस लेकर उन्हें दूध में डुबोकर दोनों हथेलियों से दबाते हुए अतिरिक्त दूध निचोड़ लें। अब इस ब्रेड के बीचों-बीच मावा से तैयार बॉल्स को भर लें और ब्रेड को चारों तरफ मोड़ते हुए रोल तैयार कर लें। इसी तरह सारी ब्रेड स्लाइस के रोल्स तैयार करके कड़ाही में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।

जब घी गर्म हो जाए तो उसमें मावा रोल्स को डालकर गोल्डन कलर आने तक फ्राई करें और उन्हें चाशनी में डुबोकर लगभग 1 मिनट के लिए छोड़ दें। तय समय के बाद रोल्स को चाशनी में से निकालकर उन पर नारियल का बूरा लगा दें। इस तरह आपकी स्वादिष्ट स्वीट डिश ब्रेड मावा रोल सर्व करने के लिए बिल्कुल तैयार है।

Tags: rose dayRose Day celebrationsweet dishValentine week
Previous Post

‘मेरी जिंदगी का खूबसूरत गुलाब हो तुम…’, Rose Day पर अपने पार्टनर को इन मैसेज के साथ करें विश

Next Post

इस तेल के इस्तेमाल से स्किन पर आएगा निखार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
vitamin-E

इस तेल के इस्तेमाल से स्किन पर आएगा निखार

यह भी पढ़ें

भगवान बुद्ध की धरती से पीएम मोदी करेंगे नए मेडिकल कॉलेजों का शुभारंभ

16/10/2021
Paris Olympics

WFI का बड़ा फैसला, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट समेत इन रेसलर्स का नहीं होगा ट्रायल

21/05/2024
Anti Romeo Squad

शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड

16/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version