• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस पास्ता के साथ नाश्ते का मजा हो जाएगा दोगुना

Writer D by Writer D
30/01/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Pasta

Pasta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बच्चों को पास्ता काफी पसंद होता है। वे इसका नाम सुनते ही खुश हो जाते हैं। पास्ता की भी कई वैराइटी होती है जिन्हें अलग-अलग तरह से तैयार किया जाता है। टमाटर और लहसुन से तैयार होने वाला टोमेटो गार्लिक पास्ता (Tomato Garlic Pasta) बहुत लजीज होता है। इसे नाश्ते में ट्राई किया जा सकता है। बच्चे ही नहीं बड़े भी इस पर फिदा हो जाते हैं। अगर आपको लगता है कि इस रेसिपी को बनाने में ज्यादा समय लगेगा तो कोई भी छुट्टी का दिन इसके लिए बढ़िया रहेगा। वैसे इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। हम आपको आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिससे आप यह चटपटी डिश झटपट तैयार कर सकते हैं।

टोमेटो गार्लिक पास्ता (Tomato Garlic Pasta) बनाने की सामग्री 

पास्ता – 500 ग्राम
चेरी टमाटर – 1/2 किलो
परमेसन चीज – 1/2 कप
जैतून का तेल – 2 टेबल स्पून
लहसुन – 8-10 कलियां
लौंग – 4-5
हरी धनिया पत्ती कटी – 1/2 कप
तुलसी के पत्ते – 8-10
काली मिर्च पिसी – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

टोमेटो गार्लिक पास्ता (Tomato Garlic Pasta) बनाने की  विधि

– सबसे पहले एक बर्तन में पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने रखें।
– इसमें थोड़ा सा नमक डालें और फिर पास्ता (साबुत गेहूं से बना) डाल दें।
– पानी में जब उबाल आने लगे और पास्ता अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें और पास्ता
से पानी निकालकर उसे एक बाउल में अलग रख दें।
– इसके बाद चेरी टमाटर को लें और उन्हें धोकर साफ कपड़े से पोछ लें। इसके बाद टमाटर के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें।
– अब लहसुन की कलियों को लेकर उन्हें भी बारीक-बारीक काट लें। इसके बाद परमेसन चीज को लेकर उसे एक बाउल में कद्दूकस कर लें।
– अब हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मध्यम आंच पर थोड़ा सा तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
– जब तेल गरम हो जाए तो इसमें कटे टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। टमाटर नरम होने में 4-5 मिनट का वक्त लगेगा।
– जब टमाटर नरम हो जाएं तो इसमें बारीक कटी लहसुन की कलियां डालकर करछी से मिला दें और भूनें।
– इसमें काली मिर्च पाउडर, हरी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक भी मिक्स कर टमाटर को पकने दें।
– इसे तब तक पकाना है जब तक कि टमाटर अच्छे से मैश न हो जाएं। इसके बाद इसमें पकाया हुआ पास्ता डालकर टमाटर की ग्रेवी के साथ अच्छे से मिलाएं।
– पकाने के दौरान अगर टमाटर ग्रेवी में सूखापन महसूस हो तो थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं।
– इसके बाद लौंग भी पास्ता में मिक्स कर दें। कुछ देर पकाने के बाद गैस बंद कर पैन को नीचे उतार लें। तैयार है टोमेटो गार्लिक पास्ता (Tomato Garlic Pasta)।
– इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से कद्दूकस चीज और तुलसी पत्ते डालकर गार्निश करें।

Tags: delicious tomato garlic pastaeasy tomato garlic pasta methodhomemade tomato garlic pastakid-friendly tomato garlic pastaquick tomato garlic pasta recipespicy tomato garlic pasta recipetasty tomato garlic pastatomato garlic pasta for breakfasttomato garlic pasta ingredientstomato garlic pasta recipe
Previous Post

रोटी बनाते समय न करें ये काम, घर से चली जाएगी बरकत

Next Post

ये किचन टिप्स आपके काम को बनाएंगी आसान, आज ही आजमाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज: सीएम योगी

04/09/2026
CM Dhami released ₹147 crore with a single click.
Main Slider

9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, CM धामी ने वन-क्लिक से जारी किए ₹147 करोड़

04/09/2026
Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
Next Post
Kitchen

ये किचन टिप्स आपके काम को बनाएंगी आसान, आज ही आजमाएं

यह भी पढ़ें

Bigg Boss 14: जैस्मीन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी की हो सकती है घर में एंट्री!

28/10/2020
CM Dhami

मुख्यमंत्री आवास पर सादगी से मनाया गया लोकपर्व इगास

12/11/2024
india-america

LAC विवाद पर सीनेट में प्रस्ताव रखकर भारत के प्रति चीनी आक्रामकता की आलोचना

14/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version