• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुद को समाज और देश के लिए उपयोगी बनाएं, बोझ नहीं : योगी

Writer D by Writer D
11/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विपत्ति अगर अवसर है तो सफलता चुनौती है। चुनौतियों को अवसर और असफलता को सफलता में बदलने वाला ही जीवन में सफल होता है। छात्र हर चुनौती में अवसर और असफलता में सफलता तलाशें। यह बात बतौर अध्यक्ष मुख्यमंत्री ने गुरुवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 88वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने छात्रों को नसीहत दी कि वे जीवन में पिछलग्गू बनने की बजाय नजीर बनें। खुद को समाज और देश के लिए बोझ नहीं, उपयोगी बनाएं। शिक्षण संस्थाएं टीम भावना के साथ ऐसा करें तो यह सम्भव है।

उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पिछले छह साल में देश बदल रहा है। अब पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। अब भारत, दुनिया के अग्रणी देशों में शुमार हो गया है।

जब सूर्य निकलता है तब उसका रंग भगवा होता है : डॉ महेंद्र सिंह

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज परिसर के मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आह्वान किया कि परिषद के शताब्दी वर्ष तक लक्ष्य बनाकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक पक्ष का अनुसरण करते हुए आगे बढ़ें ताकि आने वाले समय में यह परिषद उत्तर भारत का आदर्श शिक्षण संस्थान बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संकट में प्रधानमंत्री की अगुवाई में जो अभूतपूर्व कार्य हुए, वह तकनीकी से ही सम्भव थे। इसलिए तकनीकी से जुड़ें और इसका बेहतर उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जनवरी तक कोरोना की वैक्सीन आने की संभावना है,तब तक कोविड प्रोटोकॉल के मानकों का अनुपालन करें।

इसके अलावा कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री जल शक्ति मंत्री डा महेंद्र सिंह व दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास ने संबोधित किया।

भाजपा के निशान ‘कमल’ को लेकर याचिका दायर, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही, स्वामी राघवाचार्य, देवीपाटन शक्तिपीठ के महंत योगी मिथिलेश दास, सिद्धार्थ विश्वद्यालय के कुलपति प्रो सुरेंद्र दुबे, राम मनोहर लोहिया विश्विद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो रामअचल सिंह, वाराणसी से आए संत संतोष दास, सांसद रविकिशन, जयप्रकाश निषाद, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी आदि उपस्थित रहीं। अतिथियों का स्वागत एमपी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यू पी सिंह ने किया।

Tags: cm yogi news todaygorakhpur newslatest UP newsup newsup news in hindiYogi News
Previous Post

बंगाल में आज कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गई है : स्वतंत्र देव

Next Post

12 दिसंबर को शनि प्रदोष व्रत, क्या है व्रत विधि और धार्मिक महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा विधायक को पाकिस्तानी नंबर से धमकी, जांच में जुटी पुलिस

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश पर बृजभूषण का बयान, बढ़ी सियासी चर्चा

30/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

म्योहार गांव में रोशन हुई गलियां, बच्चों की गुहार पर लगी स्ट्रीट लाइटें

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Next Post
praodsh vrat

12 दिसंबर को शनि प्रदोष व्रत, क्या है व्रत विधि और धार्मिक महत्व

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगगुरु स्वामी रामदेव ने की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट

27/08/2024
CBSE

आपको भी लगता इतिहास बोरिंग, तो ऐसे बनाए सब्जेक्ट को रोचक

21/10/2021
petrol

रिकॉर्ड  स्तर पर स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज के रेट

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version