• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जोकर की ड्रेस पहने शख्स ने ट्रेन में किया चाकू से हमला, 17 लोग घायल

Writer D by Writer D
01/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जापान में रविवार को एक ट्रेन में बैटमैन फिल्म के जोकर जैसी पोशाक पहने एक शख्स ने चाकू से हमला करके 17 लोगों को घायल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी लोग हैलोवीन फेस्टिवल में शामिल होने जा रहे थे।

टोक्यो पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हमला दुनिया के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन शिंजुकु के लिए जाने वाली कीओ एक्सप्रेस लाइन पर कोकुर्यो स्टेशन में रात करीब आठ बजे हुआ। पुलिस ने सूचना मिलते ही 24 वर्षीय हमलावर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, घायल हुए लोगों में एक 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति चाकू लगने के बाद तुरंत बेहोश हो गए और उनकी हालत अभी भी गंभीर है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर ने ट्रेन में चारों ओर हाइड्रोक्लोरिक एसिड फैला दिया था। ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में लोगों को एक स्टेशन पर कीयो एक्सप्रेस लाइन ट्रेन की खिड़कियों से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। लोगों के बाहर आते ही भगदड़ का माहौल सा बन गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी योमीउरी ने कहा, “मैंने सोचा कि यह एक हैलोवीन स्टंट था। लेकिन वह व्यक्ति धीरे-धीरे लोगों के पास चाकू लहराता हुआ आया और उन पर हमला करता चला गया। उसके चाकू में खून लगा हुआ था।’

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर का कहना है कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि उसे मौत की सजा दी जा सके। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि कोकुर्यो स्टेशन से ट्रेन चलने ही वाली थी और दरवाजे भी बंद हो गए थे। तभी लोगों के चीखने की आवाज आने लगी और कुछ घायल लोग भागते हुए निकले। थोड़ी देर बाद डिब्बे में आग लग गई।

Tags: # world newshalloween festivalinternational News
Previous Post

नरक चतुर्दशी पर हनुमान जी को रखें प्रसन्न, होगा मंगल

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Teejan Bai
Main Slider

पद्म विभूषण तीजन बाई की हालत नाजुक, AIIMS रायपुर में इलाज जारी

29/05/2026
Abdullah Azam
Main Slider

अब्दुल्ला आजम खान को बड़ी राहत, इस केस में कोर्ट ने किया बरी; मिली थी 7 साल की सजा

29/05/2026
Next Post
petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोत्तरी, जानें आज के रेट

यह भी पढ़ें

hina khan

पीले रंग की ड्रेस में कहर ढा रहीं हिना खान, सोशल मीडिया पर वायरल

08/09/2020

इस स्वभाव वाले व्यक्ति से सबसे पहले मांगा जाता है बलिदान

07/11/2021

इमामों के वेतन के मुद्दे पर भड़की ओवैसी की पार्टी, केजरीवाल को लेकर दिया ये बड़ा एलान

31/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version