• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मनुष्य को अपनी इस एक चीज को हमेशा आसमान की तरह रखना चाहिए ऊंचा

Desk by Desk
26/08/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार सोच पर आधारित है।

‘सितारों तक हम भले ही न पहुंच सके लेकिन उनकी तरफ निगाह तो रहनी ही चाहिए।’ आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि सितारे हम से बहुत दूर होते हैं। उन तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल है लेकिन हमें हमेशा सितारों की ऊंचाई की तरह अपनी सोच ऊंची रखनी चाहिए। अपनी इस लाइन में आचार्य चाणक्य जीवन में हमेशा सोच को बड़ा यानी कि ऊंचा रखना चाहिए इस ओर संकेत दे रहे हैं।

जीवन में मनुष्य के उतार चढ़ाव आते रहते हैं। कभी दुख है तो फिर सुख भी आएगा। वहीं अगर सुख है तो दुख की परछाई का भी आना तय है। लेकिन मनुष्य को सभी परिस्थितियों में अपनी सोच को ऊंचा रखना चाहिए। अगर व्यक्ति की सोच आसमान की तरह ऊंची है तो वो जीवन में हमेशा तरक्की करेगा। मनुष्य की सोच ही उसके जीवन की दिशा को तय करती है।

अगर व्यक्ति अपनी सोच ऊंची नहीं रखेगा तो वह एक बंद कमरे की चार दीवारी में कैद होकर रह जाएगा। करियर बनाना हो या फिर अपने लिए एक मकान बनवाना हो। इन दोनों ही चीजों में सोच का अहम रोल है। कई बार ऐसा होता है कि मनुष्य के पास इतना पैसा नहीं होता कि वो एक कमरे के मकान से निकलकर अपने लिए दो कमरों का मकान खरीदें। लेकिन अपनी सकारात्मक सोच और उसकी तरफ हौसले से बढ़े कदम मनुष्य को वो सब कुछ दिला सकते हैं।

इसी तरह करियर में भी सोच का अहम हिस्सा होता है। कई बार मनुष्य आसमान की ऊंचाई तक पहुंचने यानी कि अपने जीवन के उस मुकाम में पहुंचना चाहता है जहां पर उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। ऐसे व्यक्ति का मजाक उड़ाने वाले तो आपको लाखों लोग मिल जाएंगे। लेकिन अपने करियर को उस बुलंदी तक ले जाने की इच्छा व्यक्ति को हौसला भी देती है जिसके सहारे वो अपनी मंजिल तक पहुंच जाता है। इसीलिए आचार्य चाणक्य ने कहा है कि सितारों तक हम भले ही न पहुंच सके लेकिन उनकी तरफ निगाह तो रहनी ही चाहिए।

Tags: chanakyachanakya nitichanakya niti in hindichanakya niti life lessonschanakya niti quoteschanakya quoteschanakya storiesJeevan Mantrashort note on chanakyaचाणक्य नीतिचाणक्य ने अनमोल विचार
Previous Post

व्यक्ति को दूसरों के साथ हमेशा होना चाहिए विनम्र- चाणक्य नीति

Next Post

कोरोना महामारी के बीच संसद के मानसून सत्र बुलाए जाने की तैयारियां शुरू

Desk

Desk

Related Posts

Thin Hair
फैशन/शैली

पतले हो रहे हैं आपके बाल, तो ये जड़ी बूटियां आएंगी काम

16/08/2026
Lips
फैशन/शैली

होंठों से इन उपायों से हटाएं डेड स्किन

16/08/2026
CM Dhami
Main Slider

विकसित भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी जरूरी: CM Dhami

15/08/2026
Virender Sehwag
Main Slider

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

15/08/2026
THDC Tunnel Accident
Main Slider

THDC Tunnel Accident: एक और शव मिला, मौत का आंकड़ा 8 पहुंचा

15/08/2026
Next Post
Parliament Session

कोरोना महामारी के बीच संसद के मानसून सत्र बुलाए जाने की तैयारियां शुरू

यह भी पढ़ें

Savin Bansal

ग्रीन बिल्डिंग की सुस्त रफ्तार पर भड़के डीएम सविन, अधिकारियों को लगाई फटकार

08/01/2026
fire broke out in Paper Packers factory

पेपर पैकर्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

08/06/2021
cm yogi

जो आज कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं, वही किसानों का शोषण कर रहे थे : योगी

27/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version