• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘कसाइयों को गाय बेचते हैं ISKCON मंदिर वाले’, बीजेपी सांसद मेनका गांधी के बयान पर मच गया हंगामा

Writer D by Writer D
27/09/2023
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Maneka Gandhi

Maneka Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस (ISKCON) पर बुधवार को बड़ा हमला बोला है। उन्होंने इस्कॉन मंदिर प्रशासन (ISKCON Temple Administration) पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए देश का ‘सबसे बड़ा धोखेबाज’ संगठन बताया है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन (ISKCON) अपनी गौशालाओं की गायों को कसाइयों को बेचता है। हालांकि, इन आरोपों का इस्कॉन (ISKCON) ने भी जवाब दिया है। उसने आरोपों को ‘निराधार और झूठा’ करार दिया।

 भारत में सबसे बड़ा धोखेबाज है इस्कॉन

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी (Maneka Gandhi) पशु कल्याण के मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर मुखर रहती हैं। वीडियो में मेनका को कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में इस समय सबसे बड़ा धोखेबाज इस्कॉन (ISKCON) है। उन्होंने गौशालाएं स्थापित कीं, जिन्हें चलाने के लिए उन्हें सरकार की तरफ से अनगिनत फायदे मिलते हैं। उन्हें बड़ी जमीनें मिलती हैं।

उन्होंने आंध्र प्रदेश में इस्कॉन (ISKCON) की एक गौशाला की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में, अनंतपुर गौशाला का दौरा किया था। वहां एक भी सूखी गाय नहीं मिली। सभी डेयरी हैं। वहां एक भी बछड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि सभी को बेचा दिया गया था।

किसी ने भी कसाइयों को उतने मवेशी नहीं बेचे हैं, जितने इस्कॉन ने बेचे थे

मेनका गांधी (Maneka Gandhi)  ने कहा कि इस्कॉन (ISKCON) अपनी सभी गायों को कसाइयों को बेच रहा है। कोई और ऐसा नहीं करता है जितना वे करते हैं। वे सड़कों पर ‘हरे राम हरे कृष्ण’ गाते हैं। फिर वे कहते हैं कि उनका पूरा जीवन दूध पर निर्भर है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शायद, किसी ने भी कसाइयों को उतने मवेशी नहीं बेचे हैं, जितने इस्कॉन ने बेचे थे। उन्होंने कहा कि अगर यह लोग ऐसा कर सकते हैं तो और लोगों से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

इस्कॉन ने मेनका गांधी  पर किया पलटवार

संस्थान पर लगे आरोपों को खारिज करते हुए इस्कॉन ने अपना पक्ष सामने रखा है। इस्कॉन के राष्ट्रीय प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने कहा कि हमारा संस्थान न सिर्फ भारत बल्कि विश्व स्तर पर गाय और बैल की सुरक्षा और देखभाल करता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां गायों की सेवा जीवन भर की जाती है, न कि उन्हें कसाइयों को बेचा जाता है।

मंदिर प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि इस्कॉन (ISKCON) दुनिया के कई हिस्सों में गायों का संरक्षण कर रहा है, जहां पर गोमांस एक मुख्य भोजन है। इस्कॉन (ISKCON)  ने कहा कि ‘हम मेनका गांधी (Maneka Gandhi) के बयान से हैरान हैं, क्योंकि वे हमेशा ही इस्कॉन (ISKCON)  की शुभचिंतक रही हैं।’ प्रशासन ने कहा कि भारत में इस्कॉन (ISKCON)  60 से ज्यादा गौशालाएं चला रहा है। यहां पर सैकड़ों की संख्या में गायों और बैलों की रक्षा की जाती है। उनकी पूरी जिंदगी देखभाल भी होती है। इस्कॉन (ISKCON)  की गौशालाओं में आने वाली गाय वह होती हैं, जो वध से बचाई गई होती हैं।

Tags: delhi newsISKCON templeManeka GandhiNational news
Previous Post

ANM सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी भीषण आग, अंदर रखी फाइलें जलकर राख

Next Post

सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज़, रिलीज हुआ Tiger 3 का धमाकेदार टीजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जनपद में हो निवेश, जनपदों की पर कैपिटा इनकम बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित करें- मुख्यमंत्री

21/05/2026
Next Post
Tiger 3

सलमान खान के फैंस के लिए गुड न्यूज़, रिलीज हुआ Tiger 3 का धमाकेदार टीजर

यह भी पढ़ें

sidnaz

मौत के बाद सामने आई सिद्धार्थ और शहनाज की ये अनसीन फुटेज

09/09/2021
Schools will reopen

सात महीने बाद 16 अक्तूबर से खुलेंगे स्कूल, इतने घंटे चलेंगी क्लासेस

09/10/2020
abhishek- neha

नेहा धूपिया ने अपने शो में अभिषेक बच्चन को किया इन्वाइट, तो एक्टर ने दिया ये जवाब

13/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version