Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमहापुड़

तेल व्यापारी के मुनीम से 3.50 लाख की लूट

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर से वसूली कर आ रहे खाद्य तेल व्यापारी के मुनीम से कार सवार बदमाश हथियारों के बल पर 3.50 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े हुई इस लूट से पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

हापुड़ नगर के मंडी पाटिया स्थित सुशील ट्रेडिंग कम्पनी के स्वामी सुशील कुमार का घी और खाद्य तेल का थोक व्यापार है। गुरूवार को उनका मुनीम प्रमोद गढ़मुक्तेश्वर के व्यापारियों को बेचे गए तेल का भुगतान की वसूली कर आ रहा था। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सवार पांच बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उसके रुकते ही मुनीम की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। मुनीम के साथ मारपीट कर बदमाशों ने उससे 3.50 लाख रुपये लूट लिए। इससे पहले मुनीम शोर मचाकर अपनी आपबीती लोगों को सुना पाता बदमाश रुपये लूट कर फरार हो गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मुनीम ने वारदात के बाद कम्पनी के स्वामी सुशील कुमार को घटना की जानकारी दी। व्यापारी नेता ललित छावनी वाले, टुक्कीराम गर्ग और अमित शर्मा ने इस घटना पर आक्रोश जताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से लुटेरे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा और बाबूगढ़ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। अपर पुलिस पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुनीम से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई हैं। शीघ्र ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Related Articles

Back to top button