• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नहीं बुझ रही मणिपुर हिंसा की आग, उपद्रवियों ने की बीजेपी नेताओं के घरों में आग लगाने की कोशिश

Writer D by Writer D
17/06/2023
in क्राइम, मणिपुर, राष्ट्रीय
0
Manipur Violence

Manipur Violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। मणिपुर में हिंसा (Manipur Violence) का दौर अभी तक थमा नहीं है। इंफाल शहर में रातभर भीड़ और सुरक्षा बलों के बीच संघर्ष होने की खबर है। इसमें दो नागरिक घायल हो गए। बिष्णुपुर जिले के क्वाकटा और चुराचंदपुर जिले के कंगवई में पूरी रात गोलीबारी हुई है। वहीं, भीड़ ने बीजेपी नेताओं के घरों में आग लगाने की कोशिश भी की है।

इसके अलावा, भीड़ ने इंफाल वेस्ट के इरिंगबाम थाने पर हमला बोल दिया और हथियार लूटने की कोशिश की। हालांकि, कोई हथियार लेकर नहीं जा सके। ताजा घटनाक्रमों के बाद नए सिरे से रणनीति बनाकर उपद्रवियों से निपटा जा रहा है। भीड़ को एकत्र होने से रोकने के लिए सेना, असम राइफल्स और मणिपुर रैपिड एक्शन फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है और राजधानी में आधी रात तक संयुक्त मार्च किया।

‘महल परिसर में आग लगाने पहुंची भीड़’

बताते हैं कि इंफाल में महल परिसर के पास इमारतों को जलाने के लिए अचानक 1,000 लोगों की भीड़ पहुंच गई। ये भीड़ आग लगाने की फिराक में थी। RAF ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबड़ की गोलियां चलाईं।

‘एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री के घर में लगाई थी आग’

इससे पहले दिन में भीड़ ने शुक्रवार को इंफाल शहर के बीचोबीच सड़कों को जाम कर दिया और संपत्तियों में आग लगा दी। गुरुवार रात भीड़ ने इंफाल पूर्वी इलाके में केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर हमला बोल दिया था। यहां भीड़ ने पहले तोड़फोड़ की, फिर ग्राउंड फ्लोर में आग लगा दी। सुरक्षा गार्डों और दमकलकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। हमलावर भीड़ पेट्रोल बम लेकर आई थी और मंत्री के आवास को चारों तरफ से घेरकर हमला किया था।

‘भीड़ ने रिटायर अफसर के गोदाम को जलाया’

इसी तरह, एक सेवानिवृत्त आदिवासी आईएएस अधिकारी के शाही महल के पास एक गोदाम शुक्रवार को पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। गोदाम में आग लगाने के बाद शुक्रवार शाम भीड़ आरएएफ कर्मियों से भिड़ गई। वांगखेई, पोरोमपत और थंगापत इलाकों में सड़कों के बीच में टायर, लॉग और कचरा भी जलाया गया, जिससे मणिपुर की राजधानी शहर में यातायात प्रभावित हुआ।

इंफाल में मंत्री के सरकारी आवास को जलाया था

बुधवार शाम को इंफाल में मणिपुर सरकार में मंत्री नेमचा किपगेन के आवास में आग लगा दी गई थी। उपद्रवियों ने इंफाल पश्चिम में मणिपुर की मंत्री किपजेन के सरकारी आवास को जला दिया था। यहां खमेनलोक गांव में बदमाशों ने कई घरों को जला दिया। तमेंगलोंग जिले के गोबाजंग में कई लोग घायल हो गए।

हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा की जान गई

बता दें कि मणिपुर में एक महीने पहले मैतेई और कुकी समुदाय के बीच झड़पें और फिर भड़की थी। इस जातीय हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। यहां मैतेई समुदाय अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग कर रहा है, इसके विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ निकाला गया था। पहली बार 3 मई को झड़पें हुईं।

11 जिलों में कर्फ्यू, इंटरनेट भी बंद

दरअसल, मणिपुर में मैतई की आबादी करीब 53 प्रतिशत है। ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। आदिवासी – नागा और कुकी – आबादी का 40 प्रतिशत हिस्सा हैं और पहाड़ी जिलों में रहते हैं। राज्य सरकार ने अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए 11 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है और इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Tags: crime newsManipur newsmanipur violencenational newsw
Previous Post

UKSSSC ने बनाया नया रिकॉर्ड, वन दारोगा भर्ती का रिजल्ट मात्र 5 दिन में जारी

Next Post

Cyclone Biparjoy: यूपी में मौसम हुआ सुहावना, बारिश के आसार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
Manpreet Singh Ayali
पंजाब

शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ‘वारिस पंजाब दे’ में शामिल

09/06/2026
CM Nayab Saini
राजनीति

पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क की गेंद पर मुख्यमंत्री सैनी ने जड़े दो छक्के

09/06/2026
CM Dhami handed over appointment letters to the selected candidates.
राजनीति

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

09/06/2026
Next Post
Heavy Rains

Cyclone Biparjoy: यूपी में मौसम हुआ सुहावना, बारिश के आसार

यह भी पढ़ें

lockdown in up

इस राज्य ने सोमवार तक बढ़ाया लॉकडाउन, सभी शर्तें पहले की तरह लागू

05/05/2021
lal chowk

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे की रोशनी से जगमगाया लाल चौक

07/08/2021
विस्फोट

गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट से छत उडी, बाल बाल बचा परिवार

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version