• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बैराज से छोड़ा गया पानी से कई गांव खतरे में, नदी का जलस्तर बढ़ा

Writer D by Writer D
13/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, बहराइच
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूरे जिले में रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों को निजात मिली। वहीं, मिहींपुरवा के तीन बैराजों से 3.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे महसी में नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नौ गांव पानी से घिर गए हैं। उपजिलाधिकारी ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है। साथ ही दवा छिड़काव और वितरण के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है।

जिले में बीते हफ्ते से बारिश नहीं हो रही थी। इससे लोग चिपचिपाती गर्मी से काफी परेशान थे। बुधवार से ही आसमान में बादल उमड़-घुमड़ रहे थेे, लेकिन बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो जा रहा था। इससे लोग काफी परेशान थे। वहीं गुरुवार तड़के से ही बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूरे जिले में बारिश हुई। रिमझिम बारिश होने से तराई पूरी तरह से तर हो गई।

पारा नीचे आ गया। गर्मी से परेशान लोगों को सुहावना मौसम का दीदार हुआ। मौसम वैज्ञानिक एमपी सिंह ने बताया कि 63 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। उधर, लगातार हुई बारिश से महसी में नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नौ मजरे पानी से घिर गए हैं। तहसील के मांझा दरिया बुर्द, चमरही, नौवापुरवा, पाठकपुरवा, छत्तरपुरवा, जोगलापुरवा, रानीबाग, अहिरनपुरवा, नगेसरपुरवा, लोनियनपुरवा व पचदेवरी के कुछ घरों में पानी भर गया है।

उपजिलाधिकारी एसएन त्रिपाठी ने बताया कि जलस्तर बढ़ा है। इसको देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर दवा वितरण व दवा छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मिहींपुरवा स्थित गिरिजापुरी बैराज, बनबसा बैराज और गोपिया बैराज से 3.48 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे नदी का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है।

वर्तमान जलस्तर- 112.730 मीटर

खतरे का निशान- 113.50 मीटर

Tags: BahraichBahraich NewsNADI KA JA L ISTR BADHA
Previous Post

इस राज्य के पॉश इलाके में मिला हैंड ग्रेनेड, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता

Next Post

जोशीमठ-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गिरा पहाड़, सामने आया खौफनाक वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

जोशीमठ-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गिरा पहाड़, सामने आया खौफनाक वीडियो

यह भी पढ़ें

Home Ministry

गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, मोहम्मद कासिम गुज्जर आतंकवादी घोषित

07/03/2024
Bathroom

गंदे टाइल्स की सफाई हो जाएगी आसान, ट्राई करें ये टिप्स

31/05/2026
nikki tamboli jaan kumar

‘बिग बॉस 14’ के घर में जान कुमार सानू ने फिर से किया निक्की तंबोली से अपने प्यार का इजहार

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version