• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टाटा स्टील प्लांट में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Writer D by Writer D
07/05/2022
in Main Slider, क्राइम, झारखंड, राष्ट्रीय
0
Tata Steel Plant

Tata Steel Plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जमशेदपुर। टाटा स्टील प्लांट (Tata Steel Plant) में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। ब्लास्ट के बाद प्लांट के एक हिस्से में भीषण आग लग गई है। जिस हिस्से में आग लगी है, वह फिलहाल काम नहीं कर रहा था। बताया जा रहा है कि आग सुबह 10:20 बजे के आसपास आग लगी थी और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

टाटा स्टील प्लांट ( Tata Steel Plant) में आग की सूचना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जमशेदपुर में टाटा स्टील प्लांट ( Tata Steel Plant) में ब्लास्ट होने की खबर मिली है। जिला प्रशासन, टाटा स्टील प्रबंधन के साथ सामंजस्य बनाकर घायलों के त्वरित इलाज के लिए कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, टाटा स्टील ( Tata Steel) के जमशेदपुर प्लांट के कोक डिवीजन में जोरदार ब्लास्ट के बाद प्लांट में आग लग गई। धमाके के बाद आग की सूचना के बाद प्लांट में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे कोक प्लांट के बैटरी नंबर 5, 6 और 7 के क्रॉस ओवर में अचानक से ब्लास्ट हो गया। गैस रिसाव भी हुआ, जिसके बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक कर्मचारी घायल भी हो गया, जिसके पैर में गंभीर चोटें आई है। जिसे टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है।

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि RMM, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया जहां से उनको सुरक्षित स्थान ले जाया गया। उधर, आग पर काबू पाने के लिए दमकलों को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

उधर, घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कर्मचारियों को प्लांट से बाहर निकाल दिया गया है और आसपास के एरिया को खाली कराकर वहां पर गैस रिसाव को रोकने का प्रयास चल रहा है। वैसे प्लांट के बैटरी संख्या 5, 6, 7 में आई खराबी का असर बैटरी संख्या 8 और 9 में भी दिखा है। फिलहाल, प्लांट को फिर से चालू करने की कवायद तेज कर दी गई है।

दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, सात लोग जिंदा जले

आज जमशेदपुर वर्क्स में कोक प्लांट के बैटरी 6 में फाउल गैस लाइन में विस्फोट हुआ। वर्तमान में बैटरी 6 काम नहीं कर रही है और इसे हटाने की प्रक्रिया चल रही है। विस्फोट और आग लगने के बाद एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गईं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

दो कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है। सीने में दर्द की शिकायत करने वाले एक अन्य कर्मचारी को भी जांच के लिए टीएमएच भेजा गया है। उनकी हालत स्थिर है।

घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में टाटा स्टील सुरक्षित संचालन और अपने सभी हितधारकों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है।

इलेक्ट्रिक बैटरी फटने से बेडरूम में लगी आग, एक की मौत, 3 घायल

Tags: blast in tata steel plantjamshedpur newsJharkhand newslive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hinditata steel plantTodays News
Previous Post

फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज ने रिलीज के दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड

Next Post

Mother’s Day: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस्स ने अपनी मां को रोल मॉडल बनाकर चुना करियर

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीएम नायब सिंह सैनी

20/05/2026
Next Post
Mother's Day,Bollywood

Mother's Day: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस्स ने अपनी मां को रोल मॉडल बनाकर चुना करियर

यह भी पढ़ें

Solar Rooftop

सोलर रूफटॉप के अधिकृत वेन्डर्स के साथ कार्यशाला आयोजित

19/08/2023
Dreams

सपनों में इन का आना भी है एक रहस्य, जानें इसका मतलब

20/05/2026
Heavy Rains

यूपी में 12 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश, एक दर्जन से अधिक जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version