• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोलकाता के होटल में लगी भीषण आग, नौ लोगों की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
19/08/2026
in राष्ट्रीय
0
Massive fire breaks out at a Kolkata hotel.

Massive fire breaks out at a Kolkata hotel.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में मंगलवार देररात एक होटल में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के कई होटल भी इसकी चपेट में आ गए। धुएं से दम घुटने के कारण कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात दो बजे से कुछ पहले होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी। देखते ही देखते होटल के कमरों में धुआं भर गया और आग आसपास के हिस्सों तक फैल गई। होटल में ठहरे लोगों में भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।

दमकल विभाग को रात 2 बजकर 7 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। न्यू मार्केट थाने की पुलिस और आपदा प्रबंधन दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया। होटल संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल की गाड़ियों को काफी अंदर तक ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में दमकलकर्मियों ने शुरुआत में बाहर से आग बुझाने की कोशिश की। बाद में वे होटल के भीतर दाखिल हुए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया।

दमकल विभाग के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लग सकती है। हालांकि, आग के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल पर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी जांच के लिए पहुंचेगी।

इस घटना ने सोमवार तड़के बीरभूम के तारापीठ में हुए होटल अग्निकांड की याद ताजा कर दी। उस हादसे में भी नौ लोगों की झुलसकर मौत हो गई थी। घटना के बाद होटल मालिक प्रबीर पाल और उसके बेटे कल्याण आशीष पाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

कोलकाता की घटना ने करीब एक साल पहले मध्य कोलकाता के मेचुआ फलपट्टी इलाके में हुए होटल अग्निकांड की याद भी ताजा कर दी। उस हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी।

Tags: Kolkata news
Previous Post

कब से शुरू हो रहा भादो, जानें तिथि और इसका खास महत्व

Next Post

जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तराखंड

Uttarakhand: 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी सड़कें, हाईवे पर दिन-रात मरम्मत

03/10/2026
Main Slider

चंपावत के बनबसा में कल होगी धामी कैबिनेट की पहली बैठक

03/10/2026
Main Slider

हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव

03/10/2026
Next Post
Shivraj Singh Chauhan

जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Truck-Trolley Collision

सड़क हादसे में युवक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

15/08/2022

MLC चुनाव से पहले लखनऊ की सड़क पर चली ताबड़तोड़ गोलियां

08/04/2022

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस कर सकती है कुक और बहन मीतू से दोबारा पूछताछ

15/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version