• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Writer D by Writer D
24/02/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। बुधवार को थाना मझोला पुलिस और सर्विलांस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टर माइंड (master mind) को दबोच (arrested) लिया। आरोपी स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर फर्जी कम्पनी खोलकर लोगों को निवेश और मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देता था।

पूछताछ में उसने प्रदेश के कई जिलों के दो दर्जन से अधिक लोगों को शिकार बनाए जाने की बात स्वीकार की। आरोपी ने मुरादाबाद के एक चिकित्सक से 47 लाख रुपए की ठगी की थी। चिकित्सक की शिकायत पर ही उसे पुलिस ने उसे जौनपुर से गिरफ्तार किया। गिरोह में आरोपी के अलावा अरोपी की पत्नी और एक अन्य दम्पति भी ठगी में बराबर के साझीदार हैं। पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

बुधवार शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इस ठगी के गैंग का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 18 फरवरी को आजाद नगर एमडीए कालोनी निवासी प्रोफेसर डाॅ. जैनुल आबिदीन ने मझोला थाने में अपने साथ हुई 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के खुलासे के लिए उन्होंने मझोला पुलिस के साथ ही सर्विलांस टीम को भी लगाया था। पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी के आरोपी अनुराग चतुर्वेदी को जौनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

वह कानपुर के चकेरी थाना के तुलसी नगर पीएसी लाइन 37 वीं बटालियन के पास का रहने वाला है। अनुराग चतुर्वेदी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने फर्जी दस्तावेज तैयार करके जनपद बरेली, गोरखपुर, गोंडा, संत कबीरनगर, बदायूं, मुरादाबाद के लोगों से धोखाधड़ी करके करोड़ों रुपए की रकम हड़प ली है। इसमें उसकी पत्नी इंदू कमल भी पूरा सहयोग करती है। इसके अलावा बरेली निवासी धर्मेंद्र और उसकी पत्नी मंजू कुमारी भी उसके सहयोगी हैं। शातिर ठगों की यह चौकड़ी अब तब सैकड़ों लोगों को करोड़ों रुपयों का चूना लगा चुकी है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अनुराग और उसके साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर विस्तार से पूछताछ की जाएगी। अवैध तरीके से अर्जित की गई उसकी चल व अचल सम्पत्ति को भी कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

गैंगस्टर एक्ट में वांछित एवं 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार

Next Post

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, निरस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

भदरसा का नाम ‘भरत नगर’ होने से श्रद्धालु गदगद आस्था को मिला सम्मान

13/07/2026
Rajnath-Gadkari inaugurated the Lucknow-Kanpur Expressway
उत्तर प्रदेश

राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

13/07/2026
Another milestone in the Yogi government
Main Slider

योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

13/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं पर सरकार संवेदनशील, मंत्री एके शर्मा ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश

13/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपी के लिए ₹3,210.76 करोड़ का बजट मंजूर, विकास कार्यों और मजदूरी को मिलेगी रफ्तार

13/07/2026
Next Post
Dhananjay Singh

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, निरस्त

यह भी पढ़ें

PM Modi

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Encounter

मुठभेड़ में हरियाणा के दो शराब तस्कर गिरफ्तार

30/04/2023

इस महंगाई में ऐसे बचाएं रसोई गैस

09/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version