• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिव मंदिर में मौलवी में पढ़ा रहे थे निकाह, हिंदू संगठन ने काटा हंगामा

Writer D by Writer D
19/11/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Shiv Temple

Shiv Temple

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद स्थित एक शिव मंदिर परिसर (Shiv Temple) में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां मुस्लिम जोड़ा निकाह करता पकड़ा गया। इस घटना के बाद से ऐसा बवाल मचा कि हिंदू संगठनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने मामले में जांच की मांग की है। मामला मोदीनगर के गोविंदपुरी इलाके का है। यहां शिव शक्ति धाम मंदिर (Shiv Temple) के परिसर में बनी धर्मशाला में निकाह करवाया जा रहा था। यही नहीं, इस निकाह के लिए मंदिर की कमेटी ने 4200 रुपये की रसीद भी काटी, जो शबनम नाम की महिला के नाम पर है।

जैसे ही इस बात का पता चला हिंदू संगठनों (Hindu Sangathan) के लोग मंदिर पहुंचे। वहां देखा कि मौलवी साहब निकाह पढ़ रहे थे। दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोग वहां मौजूद थे। तभी हिंदू संगठनों ने उधर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख मंदिर में मौजूद अन्य श्रद्धालु भी वहां से चले गए। वहीं निकाह के लिए मंदिर पहुंचा जोड़ा कहां गया, किसी को पता न चला।

हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा नाम के व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही है। इस शादी समारोह के कुछ फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें नजर आ रहा है कि मंदिर में बने कमरों के सामने के ग्राउंड में मुस्लिम समाज के लोग बैठे हुए हैं, जहां पर निकाह संपन्न होने के बाद शादी के समान को एक गाड़ी में लोड किया जा रहा है।

मार्केट में दस्तक देने आ रहा है iQOO 13, फीचर्स और लुक देख उड़ जाएंगे होश

इस मामले पर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने जानकारी देते हुए बताया हिंदू युवा वाहिनी के नीरज शर्मा नाम के शख्स ने मोदीनगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने कहा शिव शक्ति धाम मन्दिर (Shiv Temple) में ट्रस्ट द्वारा मनोज सक्सेना नामक व्यक्ति को ठेका दिया गया है। वही वहां पर कार्यक्रम आदि आयोजित करता और करवाता है। आरोप है कि मनोज सक्सेना के द्वारा एक मुस्लिम परिवार को शादी हेतु मन्दिर परिसर के बगल में स्थित कमरे व धर्मशाला आवंटित की गई थी। वहां पर मुस्लिम जोड़े का निकाह करवाया जा रहा था। इससे हिंदू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

एसीपी ने कहा- प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार मनोज सक्सेना को हिरासत मे लेकर अन्य के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाही की जा रही है।

Tags: crime newsGaziabad Newsshiv temple
Previous Post

मार्केट में दस्तक देने आ रहा है iQOO 13, फीचर्स और लुक देख उड़ जाएंगे होश

Next Post

‘ट्रांसफर लो या फिर रिटायरमेंट…, तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने इन कर्मचारियों को दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Next Post

'ट्रांसफर लो या फिर रिटायरमेंट…, तिरुपति मंदिर ट्रस्ट ने इन कर्मचारियों को दिया आदेश

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

amazon great indian festivals

17 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon की ‘ग्रेट इंडियन फेस्टिवल’ सेल

06/10/2020
murder

जमीन के लालच में की थी भाई और भाभी की हत्या, दो गिरफ्तार

01/02/2023
बर्ड फ्लू की दस्तक bird flu knocks

राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद हिमाचल में 1000 पक्षियों की मौत, बर्ड फ्लू की दस्तक

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version