• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने पिता की अस्थियों को गंगा में किया प्रवाहित

Writer D by Writer D
21/04/2022
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ (Mauritius PM Pravind Jugnauth) ने गुरूवार को पिता पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरूद्ध जगन्नाथ की अस्थियों को वैदिक मंत्रोंच्चार के बीच गंगा की धारा में प्रवाहित किया। तीन दिवसीय प्रवास पर बुधवार की शाम शहर में आये मारीशस के प्रधानमंत्री व उनकी पत्नी कविता जगन्नाथ ने अन्य परिजनों के साथ नदेसर स्थित तारांकित होटल में रात्रि विश्राम किया। उसके बाद सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ परिजनों के साथ दशाश्वमेधघाट पर अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के लिए पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। घाट पर चार वैदिक ब्राम्हणों ने विधि विधान से अस्थि विसर्जन की पूजा और अनुष्ठान कराया। पिता की आत्मा की शान्ति के लिए मां गंगा से प्रार्थना के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने घाट के सामने अपने पिता के अस्थि कलश का विसर्जन किया।

घाट पर पिता के अस्थि कलश को विसर्जित करने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला नदेसर स्थित होटल लौट गया। शाम को प्रधानमंत्री परिजनों के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगायेंगे। इसके बाद दशाश्वमेधघाट पर गंगा सेवा निधि की विश्व प्रसिद्ध सायंकालीन गंगा आरती भी देखेंगे।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री पहुंचे काशी, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

अगले दिन शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अलग-अलग वार्ता करेंगे। इसके बाद दोपहर में दिल्ली के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से रवाना हो जाएंगे। इसके पहले शहर में आने पर प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ का स्कूली बच्चों ने भव्य स्वागत किया।

शाम को भव्य स्वागत की तैयारी

श्री काशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन पूजन करने जाते समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी की है। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने बताया कि शाम 5 बजे होटल ताज से काशी विश्वनाथ धाम के रास्तों में विभिन्न 12 स्थानों पर भाजपा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, जिसमें पुलिस लाइन चौराहा, सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट पुल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तेलियाबाग, लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, मैदागिन, काशिका होटल बुलानाला, भाजपा कार्यालय नीचीबाग, चौक थाना तथा काशी विश्वनाथ धाम पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Tags: live hindi newsMauritius PM Pravind JugnauthNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsup newsvaranasi news
Previous Post

देश की एकता और अखंडता हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी : पीएम मोदी

Next Post

नये धार्मिक स्थलों पर माइक लगाने की नहीं मिलेगी अनुमति : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में 9 सीनियर IPS अफसरों के तबादले, ए सतीश गणेश की बढ़ी जिम्मेदारी

21/05/2026
AYUSH Colleges
Main Slider

योगी सरकार देगी आयुष छात्रों को स्मार्ट क्लास की सौगात, स्मार्ट होगी आयुर्वेद और होम्योपैथी की पढ़ाई

21/05/2026
Next Post

नये धार्मिक स्थलों पर माइक लगाने की नहीं मिलेगी अनुमति : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Electrocution

खंभे पर फॉल्ट ठीक कर रहा था लाइन मैन, बिजली घर से चालू कर दी सप्लाई, करंट लगने से मौत

23/07/2023
कार में कैसे लगाएं एयर प्यूरीफायर? ये है सबसे सस्ता जुगाड़, साफ होगी अंदर की हवा

कार में एयर प्यूरीफायर कैसे लगाएं? सस्ता जुगाड़

16/12/2025
Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

03/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version