Main Sliderक्राइममनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के फार्महाउस पर NCB की छापेमारी, ड्रग पार्टी के मिले सबूत

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी काफी तेजी से छानबीन कर रही है। ऐसे में एनसीबी की एक टीम सुशांत के फॉर्म हाउस पर पहुंची है, जहां उन्हें नशे का कई सामान और दवाईयां दिखाई दी।

फॉर्म हाउस पर मिली नशीली दवाईयों और समानों के बाद अब एनसीबी उन लोगों की लिस्ट बना रही है जो यहां पर आते थे। इतना ही नहीं एनसीबी ने छानबीन के बाद फॉर्म हाउस की सीसीटीवी फुटेज को सीज कर लिया है।

तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी टीम के लिए है मुश्किल

सुशांत केस में छानबीन के दौरा एनसीबी की टीम को फॉर्महाउस से हुक्का पीने का सामान और जिसमें गांजा पिया जाता है वह भी मिला है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। अब तक इस केस में एनसीबी ने रिया समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से 6 पैडलरों की पहचान हो चुकी है। जिनके नाम करमजीत सिंह आनंद, ड्वैन फर्नांडिस, संकेत पटेल, अंकुश अनरेजा, संदीप गुप्ता और आफताब फतेह अंसारी के तौर पर हुई है।

Related Articles

Back to top button