• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड में बढ्ने वाली ब्रोंकाइटिस की परेशानी से बचाव के उपाय

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
bronchitis

bronchitis

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ठंड के में सर्दी-खांसी की समस्या आम रहती है लेकिन अगर लगातार कई दिनों तक खांसी आ रही है और उसके साथ बलगम की भी शिकायत है तो यह ब्रोंकाइटिस हो सकता है। इसके लक्षणों में शामिल है – लगातार खांसी, सिर दर्द, सांस लेते समय आवाज आना और सांस लेने में कठिनाई होना। फेफड़ों में सांस जिस रास्ते आती और जाती है तो उस अंग को श्वास नली कहते हैं। यदि श्वास नली में जलन और सूजन हो तो ब्रोंकाइटिस हो सकता है। इसके कारण ज्यादा बलगम बनता है। ब्रोंकाइटिस को ब्रोन्कियल ट्यूबों की सूजन भी कहा जाता है।

एक्यूट ब्रोंकाइटिस की बात करें तो यह धूल, धुएं, वायु प्रदूषण, तंबाकू के धुएं जैसी चीजों के बीच सांस लेने या वायरस के कारण होता है। एक्यूट ब्रोंकाइटिस बहुत आम है। बैक्टीरिया भी इसके होने का कारण बन सकता है। इसके लक्षण आमतौर पर सर्दी-जुखाम ही होते हैं जिसमें नाक बहने लगती है, खांसी होती है, सिर में हल्का दर्द रहता है। एक्यूट ब्रोंकाइटिस में एक से डेढ़ हफ्ते में सुधार हो जाता है। यदि इस अवधि के बाद भी सुधार नहीं हो रहा हो और यह स्थिति 18-20 दिनों से ज्यादा समय तक हो तो चिकित्क से संपर्क करना चाहिए।

क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस गंभीर बीमारी है और इसका सबसे आम कारण सिगरेट पीना होता है। इस बीमारी में खांसी समय के साथ बढ़ती है और कई बार महीनों तक रह सकती है। बुखार और थकान इसके दो मुख्य लक्षण हैं। यदि बुखार 100.4 डिग्री फेरेनहाइट हो और सर्दी के साथ सीने में दर्द, खांसी हो तो चिकित्सक से सलाह लें | ब्रोंकाइटिस के 20 मामलों में से 1 मामले में निमोनिया होता है। ऐसा तभी होता है जब संक्रमण फेफड़ों में फैलता है।

ब्रोंकाइटिस के लक्षणों को कम करने के लिए लाइफ स्टाइल में बदलाव जरूरी है। सबसे पहले धूम्रपान से दूरी बना लें और ऐसी किसी चीज के संपर्क में न आएं जो फेफड़ों को परेशान करती हो। धूल, धुएं वाली जगह जाने से बचें। घर में भी हों तो हवा को नम रखने की कोशिश करें। ब्रोंकाइटिस के लक्षण नजर आ रहे हों तो सामान्य से ज्यादा तरल लें। न तो ज्यादा ठंडी और न ज्यादा गर्म हवा में रहें।

सर्दी या एक्यूट ब्रोंकाइटिस वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में न आएं क्योंकि इससे इन्फेक्शन की आशंका रहती है। यह तब होता  है जब ब्रोंकाइटिस किसी वायरस या बैक्टीरिया के कारण हुआ हो। इसलिए कोई छींकता है या खांसता है तो संक्रमण दूसरों में फैल सकता है।

पानी पीने से फेफड़ों में मौजूद बलगम पतला होता है। मूलिन (एक प्रकार की औषधि) की चाय भी इस स्थिति में आराम दिलाती है। नियमित रूप से फेफड़ों को स्वस्थ रखने संबंधी व्यायाम करें। कुछ मरीजों को डॉक्टर इन्हेलर और ऑक्सीजन थेरेपी की सलाह देते हैं।

Tags: BronchitisBronchitis remedies to cureBronchitis symptomsब्रोंकाइटिस
Previous Post

घर की इस दिशा में पौधे रखने से होती है धन हानि

Next Post

होंठों के कालेपन को करना है दूर, अजमाए ये कारगर उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Funeral
Main Slider

अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें, जानें कारण

07/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

Vat Savitri: बरगद की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा व्रत का पूर्ण फ़ल

07/05/2026
Surya Grahan
Main Slider

इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, दिन में होगी रात

07/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

13 साल बाद शनि जयंती पर बना अनोखा योग, इस तरह से मिलेगा कई गुना फल

07/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

वट सावित्री पूजा के लिए खरीदें ये मेकअप आइटम, सुहागिनों के लिए जरूरी हैं ये चीजें

07/05/2026
Next Post
dark lips

होंठों के कालेपन को करना है दूर, अजमाए ये कारगर उपाय

यह भी पढ़ें

किसान संगठनों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता

किसानों ने खारिज किया सरकार का प्रस्ताव , 14 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन

09/12/2020
Shashi Tharur

राजस्थान में कांग्रेस ने इस नेता को दिया टिकट, तो अपनी ही पार्टी पर भड़क गए शशि थरूर

24/03/2024
CRPF

मणिपुर में भीड़ ने CRPF जवानों को उतारा, फिर बस में लगा दी आग

18/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version