• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीरापुर उपचुनाव: वोटिंग शुरू होते ही हंगामा, मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप; पुलिस पर पथराव

Writer D by Writer D
20/11/2024
in उत्तर प्रदेश, मुजफ्फरनगर, राजनीति
0
By-Election

By-Election

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव (By-Election) के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने सत्तापक्ष बीजेपी पर हमला बोला है। उसने आरोप लगाए हैं कि कुंदरकी ,मीरापुर ,सीसामऊ समेत तमाम उपचुनाव वाली सीटों पर बीजेपी सत्ता जुल्म कर रही है। यही नहीं, सपा ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा है और उसे चेतावनी दी है कि वह अपने खिलाफ जन आंदोलन के लिए तैयार रहे।

कई जगह हंगामा

मतदान के दाैरान कई केंद्रों पर हंगामा हुआ तो किथाैड़ा में सपा ने पुलिस पर मतदाताओं को मतदान करने से रोकने का आरोप लगाया। ककराैली में ग्रामीणों ने मतदान करने से रोकने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दाैरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा।

बता दें कि ककराैली में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार के दाैरान ककराैली को ही जनसभा के लिए चुना तो वहीं एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्ीन ओवैसी भी यहां मतदाताओं की नव्ज भांपने पहुंचे और इसी क्षेत्र में जोर दिया।

ककरौली में मुस्लिम मतदाताओं ने पुलिस पर वोट डालने जाने से रोकने का आरोप लगाया। विरोध में जाम लगाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी किया गया।

ककराैली में तैनात पुलिस फोर्स माैके पर पहुंची और हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रोड जाम कर रहे लोगों को खदेड़ा। बताया गया कि इस दाैरान पथराव भी किया गया। हालांकि पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली। फिलहाल यहां मतदान सुचारू रूप से चल रहा है।

इस बात पर हुआ विवाद

ककरौली में सुबह सात बजे मतदान केंद्र पर मतदान जैसे ही शुरू हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह कहा गया कि उनका वोट पहले ही डल चुका है। जब वह मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। इसके विरोध में ग्रामीण मुख्य मार्ग पर उतर आए और पुलिस का विरोध किया। ग्रामीणों ने रोड जाम का एलान भी किया। इस दाैरान ग्रामीणों ने पथराव भी किया।

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कुंदरकी, मीरापुर, सीसामऊ समेत तमाम उपचुनाव वाली सीटों पर भाजपा सत्ता जुल्म कर रही है और पुलिस के माध्यम से वोटरों को वोट डालने से रोका जा रहा है। वोटर इस सबसे डरे बिना, घबराए बिना घरों से निकले और वोट जरूर डालें और बीजेपी को चुनाव हराएं। चुनाव आयोग के काले कुकर्म उजागर हो चुके हैं। चुनाव आयोग अपने खिलाफ जनांदोलन को तैयार रहे।’

Tags: Meerapur by-electionMuzaffarnagar Newsup newsw
Previous Post

लखनऊ भारत का ही नहीं, बल्कि विश्व का भी स्वच्छ व सुन्दर शहर है: एच. ई. एरिक गार्सेटी

Next Post

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में एडमिट

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में एडमिट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के दाम

24/12/2020
arrested

मुनीम से 34.50 लाख लूट के मामले में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

11/08/2021
split ends

दो मुंहे बालों से इन आसान उपायों से मिलेगा छुटकारा

12/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version