• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेरठ : पुलिस एंकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश ‘टिड्डी’ गिरफ्तार, ‘बकरा’ फरार

Desk by Desk
05/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Two shooter encounter

Two shooter encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी वाहन चोर इमरान उर्फ टिड्डी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी कुख्यात पप्पू बकरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अब पप्पू बकरा पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया है। घायल बदमाश टिड्डी को पुलिस ने अस्पताल में एडमिट कराया है।

मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है, जहां पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मिली। हाईवे पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।

महोबा हत्याकांड : फरार IPS मणिलाल की बढ़ी मुश्किलें, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

पुलिस ने जब शिनाख्त किया तो पता लगा कि वह कुख्यात वाहन चोर और 25000 का इनामी बदमाश इमरान उर्फ़ टिड्डी है। जब पूछताछ की गई तो पता लगा कि भागने वाला बदमाश कुख्यात पप्पू बकरा है। जिसके बाद उसकी तलाश में देर रात काफी समय तक कॉम्बिग भी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लग सका।

उधर घायल बदमाश टिड्डी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया। एसएसपी मेरठ अजय साहनी ने पप्पू बकरा पर 25000 का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस अधिकारियों की माने तो टिड्डी अंतर राज्य वाहन चोर है। जिस पर वाहन चोरी और अवैध हथियार के करीब 8 मुकदमे दर्ज है।

जौनपुर : जानलेवा हमले में सपा नेता बाल-बाल बचे, पत्नी को लगी गोली

यह मेरठ के थाना भावनपुर और दिल्ली से वांटेड चल रहा था। पप्पू बकरा पर भी मेरठ में तीन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश के पास से एक चोरी के मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। वहीं पुलिस टिड्डी  की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है।

Tags: crime 24ghante online.comcrime newscrime news in hindiLatest Uttar Pradesh News in HindiPolice Encounterपुलिस एंकाउंटर
Previous Post

महोबा हत्याकांड : फरार IPS मणिलाल की बढ़ी मुश्किलें, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

Next Post

मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत देना मौलाना को पड़ा भारी, निकाला गया

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
मस्जिद में हनुमान चालीसा

मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत देना मौलाना को पड़ा भारी, निकाला गया

यह भी पढ़ें

Nia Sharma

निया शर्मा ने पोस्ट किया सबसे बोल्ड वीडियो, यूजर्स बोले- संस्कार नाम की चीज नहीं है

18/03/2021
mumbai university

तकनीकी खराबियों के बाद 84 प्रतिशत IDOL विद्यार्थियों ने दिया री-एक्जाम

27/10/2020
rajkumar rao

राजकुमार राव ने गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शेयर की ये रोमांटिक फोटो

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version