• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘शुभेंदु अधिकारी को बोलने दें, टोका-टाकी न करें’, ममता ने TMC विधायकों को लगाई फटकार

Writer D by Writer D
25/11/2022
in पश्चिम बंगाल, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mamta banerjee

mamta banerjee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक दूसरे के धुर विरोध की वजह से चर्चा में रहने वाले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) की शुक्रवार को विधानसभा में हुई शिष्टाचार मुलाकात ने सबको चौंका दिया। ममता ( Mamta Banerjee) ने शुभेंदु अधिकारी को चाय पर भी आमंत्रित किया।

राज्य विधानसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अपने निर्धारित समय पर शुरू हुई। सदन में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री बनर्जी के साथ सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य और मुख्य विपक्षी दल भाजपा के भी सभी सदस्य उपस्थित थे। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने जब अपना संबोधन शुरू किया तब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने टोका-टाकी शुरू कर दी। इस पर जैसे ही मुख्यमंत्री की नजर पड़ी, वह तुरंत खड़ी हो गईं और तृणमूल सदस्यों को फटकारने लगीं। ममता ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के संबोधन में कोई बाधा नहीं देगा, सब चुप रहें।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख एवं मुख्यमंत्री बनर्जी ( Mamta Banerjee) की इस टिप्पणी के बाद तृणमूल के सभी सदस्य शांत हो गए। इस पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मंद-मंद मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया। इसके पहले दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार मुलाकात भी हुई।

इसी तरह जब भाजपा सदस्य अग्निमित्र पॉल भी संविधान दिवस पर बोल रही थीं तब भी तृणमूल के सदस्यों ने व्यवधान डालना शुरू कर दिया था, लेकिन ममता ने स्पष्ट तौर पर एक बार फिर खड़े होकर कहा कि किसी के भी संबोधन में कोई बाधा नहीं देगा। यह संवैधानिक रीति के लिए अच्छी बात नहीं है। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी अग्निमित्र पॉल और विधानसभा में भाजपा के चीफ व्हीप मनोज टिग्गा को लेकर ममता के कक्ष में गए और मुलाकात की। बाद में मुख्यमंत्री बनर्जी ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने ही नेता प्रतिपक्ष को चाय पर आमंत्रित किया था।

Tags: Bengal NewsMamta banerjeeNational newsShubhendu Adhikari
Previous Post

अगर आपके फोन में दिख रहे हैं ये साइन तो समझ जाएँ हैक हो गया है आपका मोबाइल

Next Post

नौकरी के नाम पर वसूली करता था सैफई खानदान: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
CM Yogi

नौकरी के नाम पर वसूली करता था सैफई खानदान: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Project Nanda-Sunanda

34 बेटियों की बाधित शिक्षा जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से पुनर्जीवित

13/02/2026
cm yogi

नोएडा की घटना का योगी ने लिया संज्ञान, SIT जांच के आदेश

19/01/2026
Pension

रोज 7 रुपये जमाकर पाएं इतने रुपये पेंशन, मौज में कटेगा बुढ़ापा

02/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version