• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मधवापुर गांव के आंगन की मिट्टी एवं अक्षत दिल्ली में चन्दन बनकर खुशबू फैलायेगी: एके शर्मा

Writer D by Writer D
16/09/2023
in उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा सिद्धार्थनगर जनपद के प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  के नेतृत्व में जनपद के ग्राम मधवापुर में “मेरी माटी मेरा देश” (Meri Maati Mera Desh) कार्यक्रम एवं जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, राम जियावन मौर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहें।

चौपाल कार्यक्रम जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कार्यक्रम में उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग अपने आंगन की मिट्टी व अक्षत दिया है, यह मिट्टी चन्दन बनकर दिल्ली में खुशबू फैलायेगी। प्रधानमंत्री को आपकी छोटी-छोटी चीजों की भी चिन्ता रहती है, जिनके द्वारा गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस, सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन, राशन आदि उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी सोच और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभाथियों को मिल रहा है। अब समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

AK Sharma

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने से ही समाज और देश का वास्तवित विकास सम्भव है। आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार उसी सोच की अवधारणा पर गरीबों के उत्थान हेतु काम कर रही है, जिसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है, जिससे पात्र व्यक्ति लाभान्वित होकर अपने जीवन स्तर में निरन्तर सुधार के प्रति अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाये। कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाये।

चौपाल कार्यक्रम के दौरान सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि आप सभी लोग अपने आंगन की मिट्टी व अक्षत दिया है यह मिट्टी देश को मजबूती प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी सभी पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क राशन देने का कार्य किया गया है। कल प्रधानमंत्री के जन्मदिन एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थियों को टूल किट का वितरण किया जायेगा।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सभी निकायों में आयोजित होगा “स्वच्छता लीग-02”: एके शर्मा

कल आयुष्मान भवः के तहत मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमें छूटे हुये लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। ओडीओपी में चयनित काला नमक चावल की महक विदेशो तक फैल रही है। जनपद में सीएफसी बन गयी है। जनपद सिद्धार्थनगर प्रदेश में सबसे अधिक मछली का उत्पादन कर रहा है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) एवं सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा चौपाल कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) एवं सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा ग्राम पंचायत कटकी विकास खण्ड उसका बाजार में पंचवटी वाटिका में पौधरोपण किया गया।

AK Sharma

साथ ही मंत्री जी द्वारा उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाया गई। चौपाल कार्यक्रम के अवसर पर पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डी0सी0 मनरेगा रविशंकर पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, खण्ड विकास अधिकारी उसका बाजार व अन्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Tags: ak sharmameri maati mera deshsiddharthnagar newsup news
Previous Post

पीएम मोदी के जन्मदिन पर सभी निकायों में आयोजित होगा “स्वच्छता लीग-02”: एके शर्मा

Next Post

अब वॉट्सएप के माध्यम से सीएम ऑफिस से संवाद कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक

Writer D

Writer D

Related Posts

Mayawati
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया में बसपा के खिलाफ फेक सर्वे कराया जा रहा: मायावती

17/10/2026
Main Slider

रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधारः मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘पश्चिम ही नहीं, पूरे यूपी में सपा की हालत खराब’… राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

16/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा नेताओं के चिकन पार्टी वीडियो पर बवाल, BJP ने पूछा- यही है PDA?

16/10/2026
Next Post
CM Yogi

अब वॉट्सएप के माध्यम से सीएम ऑफिस से संवाद कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक

यह भी पढ़ें

2001 Parliament Attack

2001 Parliament Attack: संसद आतंकी हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन

13/12/2025
Murder

युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

27/03/2024
Arrested

जिला जज बन कर ठगने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

10/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version