• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेहमानों के लिए बनाए मेक्सिकन डिश कॉर्न सालसा, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Writer D by Writer D
11/09/2025
in Categorized
0
Corn Salsa

Corn Salsa

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय परंपरा हैं ‘अतिथि देवो भव:’ की जिसमें घर आए मेहमानों को भगवान समझा जाता हैं और उनकी आवभगत में कोई कमी नहीं रखी जाती हैं। ऐसे में मेहमानों के लिए एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाए जाते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए मेक्सिकन डिश कॉर्न साल्सा ( Corn Salsa) बनाने की Recipe लेकर आए है जिसे मेहमानों को परोस सकते हैं। इसका स्वाद मेहमानों को आपकी तारीफ करने पर मजबूर कर देगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

 कॉर्न साल्सा ( Corn Salsa) बनाने की सामग्री

– मक्‍के के ताजे/फ्रोज़न दाने 1 कप
– टमाटर 3 मध्यम
– हैलापिन्यो मिर्च 2 लाल
– शिमला मिर्च 1 छोटी
– लाल प्याज 1 छोटी कटा
– हरा धनिया 2 बड़ा चम्मच
– ऑलिव आयिल 1 बड़ा चम्मच
– नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
– शक्कर 1½ बड़ा चम्मच
– नमक 1 छोटा चम्मच
– ताजी कूटी काली मिर्च ¼ छोटा चम्मच

 कॉर्न साल्सा ( Corn Salsa) बनाने की विधि

लाल प्याज को छीलकर, धो लें। अब इसको छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। टमाटरों को धोकर दो मिनट के लिए गरम पानी में उबाल लें। अब इनको ठंडा होने दें और फिर टमाटर का छिलका उतार लें और टमाटर को छोटा छोटा काट लें।

लाल शिमला मिर्च और हैलापिन्यो (मेक्सिकन मिर्च jalapeño ) को धो कर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर आपको लाल मिर्च नही मिलती है तो आप हरी शिमला मिर्च का प्रयोग भी कर सकते है। मकई के दानों/ कॉर्न को धोकर अलग रख लें।

अब एक बर्तन में जैतून का तेल/ ऑलिव आयिल गरम करें और फिर एक मिनट के लिए प्याज को भूनें। अब कटे टमाटर डालें और फिर एक से दो मिनट के लिए इसे भूनें।

अब इसमें, कटी शिमला मिर्च, हैलापिन्यो मिर्च, और मकई के दाने/ कॉर्न डालें और अच्छे से सभी सामग्री को मिलाएँ। अब नमक डालें और एक बार फिर से मिलाएँ अब इसमें आधा कप पानी डालें और 7-8 मिनट के लिए सभी सामग्री को मध्यम आँच पर पकने दें।

अब, काली मिर्च, शक्कर, नीबू का रस, और कटा हरा धनिया डालकर सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएँ। अब आँच बंद कर दें। सॉल्सा को थोड़ा ठंडा हो जाने पर परोसें। स्वादिष्ट कॉर्न साल्सा ( Corn Salsa) अब तैयार है परोसने के लिए। अपने पसंद के कॉर्न तौरतिया चिप्स के साथ परोसें।

Tags: Corn SalsaCorn Salsa recipeमेक्सिकन डिश
Previous Post

आर्थिक तंगी से मिलेगी मुक्ति, गुरुवार के दिन करें ये काम

Next Post

अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा, करें इन चीजों का इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
Upper Lip Hair

अनचाहे बालों से मिलेगा छुटकारा, करें इन चीजों का इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

glowing skin

धूप ने चुरा लिया आपकी त्वचा का निखार, ऐसे करें बचाव

08/07/2026
Zero Poverty Campaign

जीरो पावर्टी की पहली लाभार्थी रूबी का बनने लगा सपनों का आशियाना

26/07/2025
bikru kand

बिकरू कांड: शहीद CO देवेंद्र मिश्रा की बेटी बनी OSD, पुलिस कमिश्नरी में तैनाती

28/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version