• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धूप ने चुरा लिया आपकी त्वचा का निखार, ऐसे करें बचाव

Writer D by Writer D
30/07/2025
in फैशन/शैली
0
glowing skin

glowing skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मी के मौसम में हमें मीठे आम, रसीले खरबूज-तरबूज, ठंडे-ठंडे ड्रिंक्स, छुट्टियां और घूमने-फिरने का भरपूर मौका मिलता है। पर, इनके साथ ही यह मौसम अपने साथ तेज तापमान, गर्म हवा और यूवी किरणों का बढ़ा हुआ संपर्क। गर्मी का यह मौसम न सिर्फ सेहत बल्कि त्वचा (Skin) के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। तेज तापमान और सूखी गर्म हवा बहुत तेजी से त्वचा से पानी सोखने लगती है। लंबे समय तक इस स्थिति में रहने से त्वचा रूखी, बेजान और उम्र से पहले बूढ़ी दिख सकती है। समय रहते सावधानी न बरतने पर यह नुकसान स्थायी भी हो सकता है।

गर्म हवा का त्वचा पर असर

ज्यादा तापमान और तेज गर्म हवाएं त्वचा पर स्थायी और अस्थायी दोनों तरह का प्रभाव छोड़ती है। टैनिंग, हल्की कालिमा, त्वचा (Skin) का रूखापन आदि गर्म हवाओं के कारण त्वचा पर होने वाले अस्थायी प्रभाव है। धूप के संपर्क में कम रहने पर ये सारी समस्याएं ठीक भी हो जाती हैं। वहीं, चेहरे, गर्दन और हाथों पर काले धब्बे, असामान्य रंग, झुर्रियां और यहां तक कि गर्म हवाओं के कारण त्वचा पर प्री-कैंसरस बदलाव भी हो सकते हैं।

सनस्क्रीन का सुरक्षा चक्र

गर्म हवाओं के थपेड़ों से त्वचा को बचाने में सनस्क्रीन सबसे ज्यादा कारगर साबित होता है। सनस्क्रीन को मुख्य रूप से दो प्रकारों में बांटा जाता है: फिजिकल (मिनरल) और केमिकल। सनस्क्रीन का यह बंटवारा उनमें इस्तेमाल होने वाली सक्रिय सामग्री और उनके काम करने के तरीके के आधार पर किया जाता है। फिजिकल सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड या टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे मिनरल होते हैं। ये त्वचा की सतह पर बैठकर यूवी किरणों को परावर्तित करते हैं, जिससे तुरंत सुरक्षा मिलती है। फिजिकल सनस्क्रीन संवेदनशील त्वचा, बच्चों और स्किन ट्रीटमेंट के बाद के लिए उपयुक्त होते हैं, क्योंकि इनमें जलन की आशंका कम होती है। हालांकि, इनसे त्वचा पर सफेद परत दिख सकती है, विशेष रूप से गहरे रंग की त्वचा पर, लेकिन नई तकनीकों से यह समस्या अब कम हो गई है। वहीं केमिकल सनस्क्रीन में एवोबेनजोन, ऑक्सीबेंजोन, ऑक्टिनोक्सेट या ऑक्टोक्रिलीन जैसे कार्बन-आधारित यौगिक होते हैं। ये यूवी किरणों को सोखकर उन्हें गर्मी में बदल देते हैं। इनकी बनावट हल्की होती है, जिससे यह मेकअप के नीचे लगाने के लिए बेहतर होते हैं। हालांकि, ये तत्व संवेदनशील त्वचा में जलन या आंखों में चुभन पैदा कर सकते हैं।

सनस्क्रीन पर एसपीएफ (सन प्रोटेक्शन फैक्टर) लिखा होता है, जो यूवीबी सुरक्षा को दर्शाता है। त्वचा के प्रकार, जीवनशैली और पसंद के अनुसार सही सनस्क्रीन चुनना जरूरी है। तैलीय या मुहांसे वाली त्वचा के लिए जेल-बेस्ड या मैट फिनिश वाले सनस्क्रीन अच्छे होते हैं, जबकि रूखी त्वचा के लिए क्रीम-बेस्ड और मॉइस्चराइजिंग तत्वों वाले सनस्क्रीन बेहतर होते हैं। प्रभावी सुरक्षा के लिए रोजाना, इसका उपयोग जरूरी है।

कैसे दें त्वचा (Skin) को सुरक्षा चक्र

दिन भर में आठ से दस गिलास पानी पिएं। नारियल पानी, आम पन्ना, छाछ जैसे पेय को अपने आहार में शामिल करें।

एसपीएफ 50+ वाला सनस्क्रीन प्रतिदिन लगाएं, चाहे आप घर में हों या कार में। बाहर हों तो हर दो-तीन घंटे में लगाएं।

सर पर टोपी, दुपट्टा, धूप का चश्मा और हल्के कपड़े पहनें।

छाते का उपयोग करें। यह सिर्फ धूप से ही नहीं, बल्कि लू जैसी गर्म हवाओं से भी बचाता है।

तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा जैसे फलों को नियमित आहार का हिस्सा बनाएं। ये शरीर को ठंडा रखते हैं और त्वचा को जरूरी नमी प्रदान करते हैं।

छह महीने से छोटे शिशुओं को छाया में रखें और कपड़ों से ढकें।

बड़े बच्चों के लिए केवल जिंक ऑक्साइड युक्त सनस्क्रीन का उपयोग करें।

उम्र के साथ त्वचा पतली हो जाती है, जिससे ट्रांसएपिडर्मल वाटर लॉस अधिक होता है। ऐसे में बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

रोजाना मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, चाहे गर्मी हो या सर्दी।

Tags: beauty hacksBeauty tipsSkin Care
Previous Post

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

Next Post

चावलों से बनाएं टेस्टी पैनकेक, रोज होगी डिमांड

Writer D

Writer D

Related Posts

Arthritis
फैशन/शैली

गठिया के दर्द से मिलेगी राहत, शुरू करें इनका सेवन

21/05/2026
wrinkles
फैशन/शैली

फेस से गायब हो जाएगी झुर्रियां, आज़माएँ ये नुस्खें

21/05/2026
Mishri
फैशन/शैली

मिश्री के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

21/05/2026
Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
Kakadi
फैशन/शैली

ककड़ी का सेवन इन समस्याओं के लिए होती है लाभकारी

20/05/2026
Next Post
Pancakes

चावलों से बनाएं टेस्टी पैनकेक, रोज होगी डिमांड

यह भी पढ़ें

Pauri bus accident

धुमाकोट बस हादसे में 32 की मौत, 18 घायल, रेस्क्यू पूरा

05/10/2022

BB15: सलमान ने लगाई रितेश को फटकार, कहा- तमीज है? आप हैं कौन?

18/12/2021
Insurance scam accused Prem Prakash Singh arrested

250 करोड़ के बीमा घोटाले का आरोपी गिरफ्तार, EOW लखनऊ ने कोलकता से दबोचा

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version