• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत बना AI का हॉटस्पॉट! PM से मुलाकात के बाद कंपनियों ने खोला निवेश का खजाना

Desk by Desk
10/12/2025
in Main Slider, Tech/Gadgets
0
भारत बनेगा AI सुपरपावर! PM मोदी से मिलते ही दुनिया की बड़ी कंपनियों ने कर दिया निवेश का ऐलान
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मंगलवार का दिन भारत के टेक भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ. दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों के सीईओ ने एक के बाद एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग है. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft), इंटेल और कॉग्निजेंट के प्रमुखों ने पीएम मोदी के साथ अलग-अलग बैठकों में भारत के डिजिटल ढांचे को मजबूत करने के लिए अरबों डॉलर के निवेश और नई साझेदारियों का खाका तैयार किया है.

Microsoft ने खोला खजाना

Microsoft के सीईओ सत्य नडेला ने बताया उनकी कंपनी भारत में 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश करने जा रही है. नडेला ने इसे एशिया में कंपनी का अब तक का ‘सबसे बड़ा निवेश’ बताया है. दरअसल, यह पैसा भारत के ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के निर्माण में लगेगा. इसका सीधा अर्थ है कि आने वाले समय में भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, युवाओं के लिए नई स्किलिंग के अवसर पैदा होंगे और देश अपनी संप्रभु क्षमताओं को विकसित कर सकेगा.

भारत में बनेंगी वर्ल्ड-क्लास चिप्स

सिर्फ सॉफ्टवेयर ही नहीं, हार्डवेयर के मोर्चे पर भी बड़ी खबर आई है. इंटेल कॉर्पोरेशन के सीईओ लिप-बू टैन ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात के बाद भारत के सेमीकंडक्टर मिशन की जमकर तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि इंटेल भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को गहरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

इसके अलावा इंटेल ने टाटा समूह के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. इस साझेदारी के तहत, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी सुविधाओं में इंटेल द्वारा डिजाइन किए गए उत्पादों का निर्माण और पैकेजिंग की जाएगी. मतलब, अब कंप्यूटर और गैजेट्स के लिए महत्वपूर्ण चिप्स और पार्ट्स भारत में ही बनेंगे. यह कदम भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में बड़ी मदद करेगा और पीएम मोदी के ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के विजन को साकार करेगा.

कॉग्निजेंट का बड़ा प्लान

कॉग्निजेंट के सीईओ रवि कुमार और सीएमडी एस राजेश वेरियर ने पीएम मोदी से मुलाकात कर शिक्षा और कौशल विकास पर बात की. कंपनी ने साफ किया कि वे भारत के उभरते शहरों (Tier-2 और Tier-3 cities) में अपना विस्तार करेंगे. इसका सीधा फायदा उन युवाओं को मिलेगा जो छोटे शहरों में रहते हैं, क्योंकि अब उन्हें नौकरी और ट्रेनिंग के लिए बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा. कॉग्निजेंट का लक्ष्य समान विकास को बढ़ावा देना और एआई क्षमताओं को बढ़ाना है.

Tags: Microsoftpm modi
Previous Post

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में होगा केस

Next Post

UNESCO ने दीपावली की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल, पीएम मोदी ने जताई खुशी

Desk

Desk

Related Posts

Cumin Seeds
Main Slider

रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

06/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Deepotsav
Main Slider

योगी सरकार के नेतृत्व में भव्य होगा 10वां दीपोत्सव, 33 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी

05/10/2026
Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Next Post
UNESCO declared Diwali as an intangible world heritage site

UNESCO ने दीपावली की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल, पीएम मोदी ने जताई खुशी

यह भी पढ़ें

Wednesday

नहाने के बाद न करें ये गलतियां, वरना स्किन हो जाएगा खराब

19/09/2024
Men Going To Village

दिव्यांग व्यक्ति ने स्केटबोर्ड की मदद से हवा में की ऐसी कलाबाजी

11/09/2020
Sawan

सावन में करें मात्र ये 3 उपाय, कर्ज से मिल जाएगा छुटकारा

05/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version