• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर्ष फायरिंग के दौरान अधेड़ की मौत

Writer D by Writer D
11/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
revolver

revolver

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर। सुहवल थानाक्षेत्र के मुरतपुरवां गांव में सोमवार की बीतीरात बारात में हुई हर्ष फायरिंग (firing) में गोली लगने से घायल मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा निवासी लक्ष्मण कुशवाहा (60) की मौत (Death) हो गई। इससे पूरे बारात में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हर्ष फायरिंग करने वाला युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई।

चकशाह मोहम्मद उर्फ मलिकपुरा निवासी रामसूरत सिंह के पुत्र धन्नजय की शादी सुहवल थाना क्षेत्र के मुरतपुरवा निवासी सियाराम सिंह की पुत्री सोनी से तय थी। बारात में शामिल एक युवक द्वारा तमंचे से कई बार हवाई फायर किया गया। लोगों ने उसे ऐसा करने से मना भी किया, मगर वह नहीं माना।

इसी दौरान युवक ने दोबारा फायर किया, मगर गोली फंस गई। जिसे निकालते समय गोली बगल में खड़े लक्ष्मण के पेट में जाकर सीधे लग गई। गोली लगने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी होते ही घरवालों में कोहराम मच गया।

Sri Lanka Crisis: पूर्व पीएम के घर को भीड़ ने किया आग के हवाले, सेना ने संभाला मोर्चा

उधर इस गोलीकांड के बाद हर्ष फायरिंग करने वाला बारात में शामिल युवक मौके से फरार हो गया। बारात में गोली चलने की सूचना पर एएसपी ग्रामीण आरडी चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। पूरी जानकारी लेने के साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए सुहवल पुलिस को निर्देशित किया। घायल को इलाज के लिए वाराणसी ले जाते समय मृत्यु हो गई।

सुहवल प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि हर्ष फायरिंग में गोली लगने से अधेड़ की मौत के बाद दूल्हे के भाई द्वारा अज्ञात के खिलाफ दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsgajipur news
Previous Post

दो साल की बच्ची से हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

अब राधा स्वामी सत्संग घर के पास मिला रॉकेट लॉन्चर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
Radha Swami Satsang Ghar

अब राधा स्वामी सत्संग घर के पास मिला रॉकेट लॉन्चर

यह भी पढ़ें

steal

दो घरों से पच्चीस लाख की चोरी, कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात

26/08/2022
CM Vishnu Dev Sai

पराली से बनेगा हरित ईंधन, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा ग्रीन एनर्जी निवेश : मुख्यमंत्री साय

26/03/2025
SSC-CGL

SSC ने सेलेक्‍शन पोस्‍ट XI के इन पदों को लिया वापस, नया नोटिस जारी

14/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version