• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मीका सिंह को इस बात पर आया गुस्सा, जर्नलिस्ट दी गाली

Writer D by Writer D
05/04/2022
in मनोरंजन
0
Mika Singh

Mika Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। पॉपुलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) एक बार फिर अपने गुस्से की वजह से चर्चा में आए हैं। जैसा कि सभी जानते हैं बहुत जल्द उनका स्वयंवर होने वाला है। ‘स्वयंवर मीका दी वोटी’ (Swayamvar – Mika Di Vohti) के प्रेस शो में मीका एक जर्नलिस्ट से भिड़ गए। वजह जानकर आपको हैरानी होगी। क्योंकि मीका के इस गुस्से का कारण हैं ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant)।

दिल्ली में रखे गए इस प्रेस इंट्रैक्शन में मीका सिंह (Mika Singh) ने सीनियर जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच की। हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र से हवाले से जानकारी देते हुए लिखा- ये वाकया तब हुआ जब एक चैनल एडिटर ने मीका से उनके स्वयंवर शो में राखी सावंत (Rakhi Sawant) के हिस्सा लेने के बारे में सवाल किया। मीडिया के सामने तो मीका काफी शांत दिखे। लेकिन बहुत जल्द वे वेन्यू से बाहर निकल आए। उन्होंने उस जर्नलिस्ट को बुलाया, उस रूम में मीका, जर्नलिस्ट के साथ शो की पूरी टीम मौजूद थी। वहां पर मीका और जर्नलिस्ट के बीच बहसबाजी हुई।

मीका सिंह बोले- काश मैं भी जा पाता, सिर्फ आर्यन ही था क्या?

चश्मदीद का दावा है कि मीका ने जर्नलिस्ट को गाली दी। मीका राखी के बारे में पूछे जाने से काफी अपसेट थे। उन्होंने मीडिया को इंटरव्यू देने से भी मना कर दिया था। बाद में जब शो की टीम ने मीका (Mika Singh) को समझाया तो वे मानें। इस बीच शो की टीम ने जर्नलिस्ट से माफी मांगी और अपील की कि उनके साथ कमरे में जो भी कुछ हुआ उसे वो बाहर लीक ना करें।

मीका सिंह का तंज- मैंने तो बस 50 से ज्यादा मकान ही खरीदे, हाय मैं तो पीछे रह गया

बात करें स्वयंवर शो की तो इसके होस्ट की तलाश जारी है। खबरें हैं कि मेकर्स ने करण पटेल और रवि दुबे को अप्रोच किया है। मीका का ये शो 8 मई 2022 से ऑनएयर होगा। फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है शो ऑनएयर होने के बाद भी मीका स्वयंवर शो को सुर्खियों में बने रहने के कई मौके देंगे।

क्या है मीका-राखी का विवाद?

मीका सिंह (Mika Singh) और राखी सावंत का पुराना इतिहास है। मामला 2006 का है जब मीका ने सरेआम राखी को जबरन पार्टी में किस किया था। मीका और राखी का ये किसिंग कांड काफी चर्चा में रहा था। इस विवाद के बाद दोनों की दोस्ती टूट गई थी। लेकिन अब सालों बाद उनका पैचअप हो गया है। वे फिर से दोस्त बन गए हैं।

Tags: Bollywood NewsMika Singhmika singh newsmka singh swambar
Previous Post

Gorakhnath Temple Attack: जाकिर नाइक को फॉलो करता है मुर्तजा, ATS के हाथ लगे कई अहम सुराग

Next Post

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
मनोरंजन

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

28/10/2026
मनोरंजन

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

24/10/2026
मनोरंजन

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

21/10/2026
मनोरंजन

रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में 3 करोड़ रुपये पार

21/10/2026
Next Post
Parliament

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

यह भी पढ़ें

CA Foundation Result

NEET UG रिजल्ट जारी, मृणाल बने ऑल इंडिया नीट टॉपर

01/11/2021
Electricity

यूपी में बना बिजली खपत का नया रिकार्ड, 31 मई की रात में बढ़ गई इतनी मांग

02/06/2024
Dismissed

इस जिले के कमिश्नर ने एक साथ 16 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, विभाग में मचा हड़कंप

09/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version