• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Oxygen प्लांट लगाने को राज्यमंत्री चन्द्रिका उपाध्याय ने निधि से 55 लाख देने का किया ऐलान

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट
0
Chandrika Upadhyay

Chandrika Upadhyay

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्यमंत्री एवं चित्रकूट जिले के सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने जिले में ऑक्सीजन की कमी से हो रही कोरोना संक्रमितों की मौतों को गंभीरता से लिया है। चित्रकूट में ऑक्सीजन की कमी को स्थायी रूप से दूर करने के लिए राज्यमंत्री ने डीएम पत्र लिखकर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाये जाने के लिए विधायक निधि से 55 लाख रुपये देने की अनुशंसा की है।

उत्तर प्रदेश के आकांक्षी जिले में शामिल चित्रकूट जिले में स्वास्थ्य सेवाएं हमेशा ही वेंटिलेटर पर रही है। जिले में अस्पतालों के लिए बड़ी बड़ी बिल्डिंगे तो बनकर तैयार हो गई है। लेकिन मानक के अनुरूप चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती न हो पाने के कारण चित्रकूट जिले के स्वास्थ्य केंद्र महज रेफर सेंटर बने हुए है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप दिनों दिन बढ़ने से चित्रकूट की बदहाल स्वास्थ्य सेवा लोगो की परेशानी का सबब बनती जा रही है। चित्रकूट में कोरोना का कहर भयावह रूप लेता जा रहा है।

जिले में कृषि रक्षा अधिकारी के पद पर तैनात धर्मेंद्र अवस्थी, जिला युवा कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात हरीश कुमार समेत 25 लोगो की कोरोना के संक्रमण से हो चुकी मौतों ने लोगो को भयभीत कर दिया है। अभी भी जिले के 1600 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे है। शुक्रवार को जिले के कोविड अस्पताल खोह में ऑक्सीजन की कमी से हुई एक व्यापारी की मौत ने कोविड़ अस्पताल के इंतजामो की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं चित्रकूट के सदर विधायक चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को राज्यमंत्री चंद्रिका उपाध्याय ने डीएम को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से 55 लाख रुपये जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए देने की अनुशंसा की है।

गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से थे अमित शाह के साथ

राज्यमंत्री श्री उपाध्याय ने बताया कि जनपद में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को देखते हुए उनके विधायक निधि से जल्द से जल्द चित्रकूट जनपद में एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा, जिससे मरीजों को इलाज के दौरान होने वाली ऑक्सीजन की समस्या का स्थायी रूप से समाधान हो सकेगा। राज्यमंत्री ने लोगों गो कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि पिछले कोरोना लहर के मुकाबले इस बार की लहर को ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सतर्कता से समझौता नहीं करना है।हर वक्त मास्क व सैनिटाइजर के उपयोग का ख्याल रखें।

उन्होंने व्यापारियों से भी बिना मास्क वाले व्यक्ति को सामग्री न बेचने का आग्रह किया।मंत्री ने बताया कि इस असहज स्थिति में केंद्र की मोदी व सूबे की योगी सरकार द्वारा बचाव के हर संभव कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचाव कार्यों के क्रम में देश में पिछले एक वर्ष में काफी बदलाव हुए हैं। इसमें वैक्सीन तैयार कर विश्व के सबसे बड़े अभियान के तहत हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवाना, पीपीई किट व मास्क का निर्माण इत्यादि कार्य शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में ऑक्सीजन की 1000 गुना बढ़ी मांग के सापेक्ष 7-8 नए प्लांट के निर्माण करने का प्रदेश सरकार का फैसला इस बदलाव को प्रमाणित करता है।

यूपी पहुंचा ऑक्सीजन टैंक, CM योगी ने जताया PM मोदी का आभार

मंत्री द्वारा चित्रकूट में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की दिशा में शुरू की गई पहल से स्थानीय लोगो मे खुशी की लहर है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केशरवानी, ट्रांसपोर्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष सुनील द्विवेदी, युवा समाजसेवी महेश प्रसाद जायसवाल आदि ने मंत्री को उत्कृष्ट पहल की सराहना की है। लोगो का कहना है कि चित्रकूट में ऑक्सीजन प्लांट लगने से जिले के कोरोना पीड़ित मरीजों को परेशानी से स्थायी रूप से निजात मिल सकेगीं।

Tags: chandrika upadhyayoxygen plantup news
Previous Post

हाईटेंशन तार से इटावा सफारी पार्क के एक हिस्से में लगी आग, मचा हड़कंप

Next Post

मुस्लिम समाज ने हज हाउस को कोविड अस्पताल बनाने की करी मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

एक लाख नौकरियों के लक्ष्य को मिली रफ्तार, शिक्षा में 17 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने 17 हजार करोड़ से बदली यूपी की जेलों की सूरत

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

राज्यसभा के बाद विधान परिषद और विधानसभा में भी भाजपा की जीत तय : केशव प्रसाद मौर्य

08/10/2026
उत्तर प्रदेश

दलितों, वंचितों की प्रखर आवाज थे रामविलास पासवानः मुख्यमंत्री

08/10/2026
Main Slider

‘युवा संवाद-2026’ में नितिन नवीन ने युवाओं से किया सीधा संवाद

08/10/2026
Next Post
Haj House

मुस्लिम समाज ने हज हाउस को कोविड अस्पताल बनाने की करी मांग

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से ब्रिटिश उप उच्चायुक्त स्टीव हिकलिंग ने मुलाकात की

20/09/2024
CM Yogi inaugurated two Kalyan Mandapam in Gorakhpur

अब यूपी में हावी नहीं हो सकती माफिया प्रवृत्ति : सीएम योगी

23/08/2025
CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान के आवास के पास मिला जिंदा बम, इलाका सील

02/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version