• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को अनोखी सजा, छह माह तक करनी होगी वृद्धाश्रम की सेवा

Writer D by Writer D
28/03/2021
in Main Slider, क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Case

Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश की एक अदालत ने दुष्कर्म के 14 वर्षीय दोषी को एक अनूठी अनोखी सजा सुनाई। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को छह महीने तक वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा करनी होगी।

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र में 23 जुलाई, 2018 को नाबालिग अपनी चाची के साथ बाजार गई थी। चाची बाजार में खरीदारी करने लगी और बालिका बस स्टैंड पर ही खड़ी थी। सामान लेकर लौटी चाची ने आसपास देखा, तो उसे पीड़िता नहीं मिली। फिर वह घर पहुंची, तो बालिका की मां ने पूछा कि बेटी नहीं आई। चाची ने सोचा कि वह तीन बजे की बस में बैठकर कहीं चली गई है।

इसके बाद, पीड़िता की मां को शक हुआ कि बालिका गांव के ही किसी लड़के के साथ कहीं चली गई है, लेकिन बालिका कहां गई है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इस घटना की रिपोर्ट उसकी मां ने थाना मडियादो में 26 जुलाई 2018 को दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया।

16 लाख की नशीली दवा बरामद, आलू के बोरे में छिपाकर ले जा रहे थे तीन तस्कर

जानकारी के मुताबिक, आरोपी किशोर एवं बालिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे से परिचित थे और आपस में बोलचाल भी थी। अदालत ने धारा 376 (3) एवं 366 के लिए आरोपी किशोर को दोषी पाया। तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि बाल दोषी को वृद्धाश्रम में छह माह तक सेवा करनी होगी। शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक बीएम शर्मा ने की। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी सतीश कपस्या ने बताया आरोपी की उम्र 16 वर्ष के आसपास है, इसलिए मामला स्पेशल कोर्ट में पहुंचाया गय। यहां आरोपी की किशोरावस्था को देखते हुए न्यायालय ने कठोर सजा नहीं दी। अदालत ने जुर्माना एवं वृद्धाश्रम में सेवा करने की सजा सुनाई।

Tags: crime newsmp news
Previous Post

16 लाख की नशीली दवा बरामद, आलू के बोरे में छिपाकर ले जा रहे थे तीन तस्कर

Next Post

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत में सुधार, रांची वापस लाने की तैयारी में जुटा जेल प्रशासन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
lalu prasad

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत में सुधार, रांची वापस लाने की तैयारी में जुटा जेल प्रशासन

यह भी पढ़ें

Sharib Hashmi said about his character, I was not side kicked

शारिब हाश्मी अपने किरदार को लेकर बोले, मुझे साइड किक नहीं किया गया

08/06/2021
Foodman Vishal Singh

फ़ूडमैन विशाल सिंह ने लखनऊ का बढ़ाया मान, हंगर फ्री वर्ल्ड मिशन हेतु बैंककॉक में हुए सम्मानित

19/09/2024
लालू यादव

लालू यादव के लिए रिम्स में खाली कराए गए 18 कमरे

26/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version